शिवरीनाराण में नौकरी लगवाने के नाम पर 4.30 लाख रुपये ठगे, SECL में सहायक ग्रेड 3 में नौकरी दिलाने कही थी बात

जांजगीर चांपा.

शिवरीनाराण थाना क्षेत्र के तुम्मा गांव निवासी कन्हैया लाल साहू के साथ नौकरी लगवाने के नाम पर साढ़े चार लाख रुपये की ठगी की गई। उन्हें बताया गया कि झारखंड में एसईसीएल में ग्रेड- 3 के पद पर उनकी नौकरी लगवा दी जाएगी। नौकरी का झांसा देकर आरोपी भरत केवट ने उनसे रुपये ठग लिए।

 

इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़-बिलासपुर में 47वां राउत नाचा महोत्सव में पारंपरिक वेशभूषा में दिखे सीएम साय

 

पीड़ित कन्हैया लाल साहू ने इसकी शिकायत शिवरीनारायण थाने में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी भरत केवट को गिरफ्तार किया है। कन्हैया साहू ने छह सितंबर 2023 को मामले की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया था कि भरत केवट से उनकी पहले से पहचान है। भरत ने झारखंड के एसईसीएल में सहायक ग्रेड 3 में नौकरी दिलाने की बात कही।

 

इसे भी पढ़े :-छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने 29 को बुलाया बंद, ‘लूट और झूठ सरकार के लिए बहादुरी का काम’

See also  डॉ मन्नूलाल चेलक विभूति अलंकरण अवार्ड से हुए सम्मानित

 

अधिकारीयों से अच्छी पकड़ा होने का झांसा देकर छह लाख रुपये लगने की बात कही। भरत केवट की बातों में आकर अलग-अलग किस्त में खाता और चेक के माध्यम से 4 लाख 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद लंबे समय तक नौकरी को लेकर किसी प्रकार का लेटर नहीं आने पर ठगी होने की आशंका को लेकर भरत केवट से पैसा वापस मांगा। पैसा मांगने पर भरत आनाकानी करने लगा।

 

इसे भी पढ़े :-गौरेला-पेण्ड्रा मारवाही में बेपटरी हुई मालगाड़ी, इंजन सहित उतरे 23 डिब्बे

 

शिकायत के बाद से शिवरीनाराण पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। इस दौरान आरोपी भरत केवट को झारखंड में होने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची, जिससे पकड़कर  जांजगीर चांपा लाया गया। धोखाधड़ी के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और नकदी रकम दो लाख रुपये को बरामद किए।

 

इसे भी पढ़े :-दोपहर के भोजन के दौरान छात्र ने एक साथ तीन पूरियां खा लीं, हुई मौत

See also  उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां