2025 में ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता पर्सनल लोन, जानें कौन सा ज्यादा फायदेमंद

आजकल अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन एक अच्छा विकल्प बन गया है. पर्सनल लोन लेते समय कुछ महत्वपूर्ण बातें ध्यान में रखनी चाहिए, जैसे कि ब्याज दर. ब्याज दर जितनी कम होगी, उतना ही लोन पर कम भुगतान करना होगा. इसलिए, अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करें और देखें कि आपकी क्रेडिट प्रोफाइल के अनुसार कौन सी दर सबसे सही है.

 

इसके अलावा, प्रोसेसिंग शुल्क भी लोन की कुल लागत को प्रभावित करता है. कुछ बैंकों में प्रोसेसिंग शुल्क ज्यादा हो सकता है, इसलिए उसे भी ध्यान में रखें. लोन लेने से पहले बैंक की ब्याज दर और प्रोसेसिंग शुल्क की तुलना करके सबसे बेहतर विकल्प चुनें. अपनी जरूरतों के हिसाब से सही बैंक से लोन लें ताकि आपको कम ब्याज दर और सुविधाजनक शर्तों पर लोन मिल सके. जानते हैं कि विभिन्न बैंकों द्वारा पर्सनल लोन पर कितनी ब्याज दर ली जा रही है.

स्टैंड अप इंडिया, व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख से लेकर 1 करोड रुपए तक का लोन, जाने कैसे करें आवेदन

 

See also  UIDAI का बड़ा बदलाव, बच्चों के आधार कार्ड के लिए जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं

विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें:

  • HDFC बैंक: 10.85% से 24%
  • ICICI बैंक: 10.85% से 16.25%
  • बैंक ऑफ बड़ौदा: 11.40% से 18.75%
  • कोटक महिंद्रा बैंक: 10.99% से 16.99%
  • स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI): 11.45% से 14.60%
  • पंजाब नेशनल बैंक (PNB): 12.40% से 17.95%
  • एक्सिस बैंक: 10.49% से 22.50%

 

पंजाब नेशनल बैंक, 10 लाख रुपए तक का लोन काफी आसानी से खाते में तुरंत

 

HDFC बैंक 10.85% से 24% तक ब्याज दर लेता है, जो आपके क्रेडिट स्कोर और इंप्लोयर जैसे विभिन्न कारणों पर निर्भर करता है. इसके अलावा, HDFC बैंक ₹6,500 + GST प्रोसेसिंग शुल्क लेता है.

ICICI बैंक 10.85% से 16.25% तक ब्याज दर लेता है और 2% तक प्रोसेसिंग शुल्क वसूलता है.

Kotak Mahindra बैंक 10.99% से 16.99% तक ब्याज दर लेता है और 5% तक प्रोसेसिंग शुल्क लेता है.

State Bank of India (SBI) 11.45% से 14.60% तक ब्याज दर लेता है, और 31 जनवरी 2025 तक कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं ले रहा है.

See also  UPI के बदले नियम, Google Pay, PhonePe और Paytm से नहीं कर पाएंगे पेमेंट

Punjab National Bank (PNB) 12.40% से 17.95% तक ब्याज दर लेता है.

Axis बैंक 10.49% से 22.50% तक ब्याज दर लेता है और 2% तक प्रोसेसिंग शुल्क वसूलता है.

स्त्री शक्ति योजना, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन