सतनामी समाज का प्रदेश स्तरीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन 12 जनवरी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल परिसर कचहरी चौक में प्रदेश स्तरीय पर युवक-युवती का परिचय सम्मेलन का आयोजन 12 जनवरी को रखा गया है। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

 

 

सतनामी उत्थान एवं जागृति समिति के मुताबिक, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन उनकी समिति करने जा रही है। सतनामी समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन रायपुर में 22 वर्षों से आयोजित करते आ रहा है, इसका उद्देश्य समय व खर्च की बचत करना व मन चाहा जीवन साथी चुनने का अवसर प्रदान करता है। परिचय सम्मेलन के पश्चात पारिवारिक रजामंदी के अनुसार समिति सामूहिक आदर्श विवाह भी करवाता आ रहा है।

 

इसे भी पढ़े :-स्त्री शक्ति योजना, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन

See also  बस्तर में सुरक्षा एजेंसियों का खौफ, नक्सलियों के TCOC पर सन्नाटा

 

पंजीयन सुबह 9 बजे से

सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक समाज के युवक-युवतियों का पंजीयन सुबह 9 बजे से ही शुरू हो जाएगा। अत: इच्छुक लोगों से समय से पहले उपस्थित होने की अपील की गई है। वहीं प्रतिभागियों से 2 पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने को कहा गया है।