संघ लोक सेवा आयोग ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा 2025 की तारीख, आखिरी तारीख 11 फरवरी

नईदिल्ली:

UPSC Civil Services Exam 2025 Notification, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख 11 फरवरी 2025 है। वहीं आधिकारिक वेबसाइट http://upsc.gov.in पर जाकर आवेदन फार्म भर सकते हैं।

UPSC CSE Prelims 2025 Exam Date: यूपीएससी सीएसई 2025 प्रारंभिक परीक्षा डेट

यूपीएससी सिविल सेवा 2025 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर पेन-पेपर मोड में 25 मई 2025 को किया जाएगा। इसमें सफल कैंडिडेट मेन्स एग्जाम देंगे और मुख्य परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त से किया जा सकता है। पिछले साल प्रारंभिक परीक्षा 26 मई को और मुख्य परीक्षा 20 सितंबर को आयोजित की गई थी।

See also  जम्मू जाने वालों के लिए बड़ी खबर: 19 सितंबर से हिमगिरी समेत 6 ट्रेनें होंगी चलेंगी

UPSC CSE 2025 Number of Attempts: किस कैटेगरी के कैंडिडेट कितनी बार दे सकते हैं परीक्षा?

यूपीएससी सिविल सेवा में जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट 6 बार शामिल हो सकते हैं। वहीं ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को एग्जाम में शामिल होने के लिए 9 अटेंप्ट मिलते हैं। एससी और एसटी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए कोई अटेंप्ट लिमिट नही है। अधिक जानकारी के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UPSC CSE Prelims 2025 How to Apply: यूपीएससी सीएसई 2025 के लिए ऐसे करें आवेदन

UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर दिए गए वन टाइम रजिस्ट्रेशन टैब पर क्लिक करें
फोन नंबर, मेल आईडी आदि दर्ज कर रजिस्ट्रेशन करें।
अब फाॅर्म भरें और डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन फीस जमा करें और सबमिट करें।

 

See also  आज से बदल गए नियम: LPG, UPI और रेल टिकट बुकिंग सहित ये 5 बड़े बदलाव जानिए

 

इसे भी पढ़े :- पीएम इंटर्नशिप योजना, आगे की पढाई के लिए मिलेगा हर महीने 5 हजार, जाने कैसे करें आवेदन

 

UPSC Civil Services Exam 2025 FAQs:

 

UPSC CSE 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2025 है।

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) की तारीख क्या है?

प्रारंभिक परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी CSE में कितनी बार परीक्षा देने का मौका मिलता है?

जनरल कैटेगरी: 6 प्रयास ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी: 9 प्रयास एससी/एसटी: कोई प्रयास सीमा नहीं

मुख्य परीक्षा (Mains) कब आयोजित होगी?

मुख्य परीक्षा का आयोजन 22 अगस्त 2025 से शुरू हो सकता है।

UPSC CSE 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?

UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) टैब पर क्लिक करें। जानकारी भरें, डॉक्यूमेंट अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें। आवेदन फॉर्म सबमिट करें।