सरकार की गारंटी, पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम, जाने कितने महीनों में पैसा होगा डबल

पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम : सुरक्षित निवेश (Investment) और जोरदार रिटर्न की बात आती है, तो इस मामले में पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रही स्कीम्स (Post Office Scheme) खासी पॉपुलर हो रही हैं. इसका उदाहरण है पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम किसान विकास पत्र यानी KVP Scheme, जो महज 115 महीनों में निवेशकों का पैसा डबल कर वाली योजना है. खास बात ये है कि इसमें निवेशकों के पैसों की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. आइए जानते हैं कैसे इस सरकारी स्कीम में 5 लाख रुपये लगाने वालों की रकम तय समय में बढ़कर 10 लाख हो सकती है.

 

इसे भी पढ़े :-गूगल से पैसे कैसे कमाए, जाने 12 शानदार तरीके

 

पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम : आज के समय में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करके उसे ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहता है, जहां जोरदार रिटर्न को मिले और पैसा भी सुरक्षित रहे. अगर आप भी इसी असमंजस में हैं, तो फिर पोस्ट ऑफिस स्कीम्स की ओर रुख करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. बिना रिस्‍क के जोरदार रिटर्न देने के मामले में पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स (Small Saving Schemes) का जबाव नहीं.

See also  LIC की नई FD स्कीम, 1.5 लाख निवेश करने पर मिलेगा हर महीने ₹4698

पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम : किसान विकास पात्र (KVP) इस लिस्ट में एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. इसमें आप कम से कम 1000 रुपये 100 के गुणकों में निवेश कर सकते हैं. खास बात ये है कि इसमें अधिकमत निवेश की लिमिट की कोई लिमिट नहीं है. आप जितना चाहे, उतना पैसा इन्वेस्ट कर सकते हैं. सबसे बड़ी बात जो इस सरकारी स्कीम को पॉपुलर बनाती है, वो ये है कि इसमें निवेश करने पर पैसा सिर्फ 115 महीनों में डबल (Double Income Scheme) हो जाता है.

 

 

इसे भी पढ़े :-20 लाख का होम लोन 20 साल के लिए, कम ब्याज और आसान किस्तों पर, जाने कोटक महिंद्रा बैंक की योजना

 

पोस्‍ट ऑफिस की तमाम सेविंग स्कीम्स (Post Office Saving Scheme) के तहत सरकार तिमाही आधार पर ब्याज का निर्धारण करती है. वहीं बात करें इस किसान विकास पत्र स्कीम पर मिलने वाले ब्याज की, तो फिलहाल निवेशकों को अपने निवेश पर 7.5 फीसदी की दर से इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है. यह ब्‍याज सालाना आधार पर जारी किया जाता है. इसके साथ ही आपको बता दें कि 10 साल से ज्‍यादा उम्र बच्‍चे के नाम पर भी इस Govt Scheme में अकाउंट ओपन कराया जा सकता है.

See also  पीएम इंटर्नशिप योजना 2024, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल पास स्टूडेंट्स कर सकते हैं अप्लाई, जाने इसके फायदे

5 लाख को 10 लाख बनाने का कैलकुलेशन
अब बात कर लेते हैं कि आखिर कैसे इस सरकारी योजना में निवेश करने से पैसा डबल हो जाता है. तो इसका कैलकुलेशन बेहद ही आसान है. मान लीजिए कोई निवेशक किसान विकास पत्र स्कीम में 5 लाख रुपये का निवेश करता है और मैच्‍योरिटी यानी 115 महीने तक इस योजना में टिका रहता है, तो उसे 7.5 फीसदी ब्याज के आधार पर 5 लाख रुपये सिर्फ ब्‍याज से मिलेंगे. इसका मतल‍ब है कि मैच्‍योरिटी पर निवेशकों को 10 लाख रुपये मिलेंगे.

 

इसे भी पढ़े :-पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र योजना, पैसा होगा दोगुना, 1000 से कर सकते हैं शुरू

 

पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम : गौरतलब है कि पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र में निवेश की राशि पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग आधार पर होती है.यहां ध्‍यान देने वाली बात है कि निवेशक को मिलने वाली रकम में टैक्‍स भी शामिल है. सरकार ने किसान विकास पत्र की मैच्योरिटी की अवधि पहले 123 महीने से घटाकर 120 महीने किया था और फिर इसे घटाकर 115 महीने किया गया. यानी पहले से कम समय में ही स्कीम का फायदा मिल जाता है.

See also  UPI के बदले नियम, Google Pay, PhonePe और Paytm से नहीं कर पाएंगे पेमेंट

KVP में अकाउंट खोलने की लिमिट नहीं 
किसान विकास पात्र योजना (Kisan Vikas Patra Scheme) के तहत सिंगल और डबल दोनों तरह के अकाउंट खोले जा सकते हैं. इसके साथ ही एक निवेशक कितने भी खाते ओपन करा सकता है, इसके लिए कोई लिमिट सेट नहीं की गई है. मतलब आप 2, 4, 6 या चाहे जितने भी किसान विकास पात्र अकाउंट ओपन कर सकते हैं.

 

LIC की जीवन लक्ष्य प्लान, 60 की उम्र तक ₹50 लाख का रिटर्न, और भी बहुत कुछ, जाने इस योजना के बारे में