बीमा सखी योजना, हर महीना मिलेगा 7000 रुपये, 12 महीनों में 1 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

बीमा सखी योजना, हर महीना मिलेगा 7000 रुपये, 12 महीनों में 1 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य  : भारतीय जीवन बीमा निगम हर वर्ग के लिए बीमा पॉलिसी पेश करती है. अब सरकारी बीमा कंपनी ने महिलाओं के लिए एक खास योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत कम से कम 7000 रुपये महीना मिलेगा. पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना की शुरुआत की. इस योजना का नाम बीमा सखी है, जो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है.

 

इसे भी पढ़े :-स्त्री शक्ति योजना, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन

 

बीमा सखी योजना का लक्ष्‍य एक साल के भीतर 100,000 बीमा सखियों को इस योजना के तहत जोड़ना है, ताकि ग्रामीण महिलाओं को बीमा एजेंट बनने, आजीविका कमाने और गांवों में बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ाने का मौका दिया जा सके. LIC बीमा सखी योजना से न केवल गांव की महिलाओं के लिए आजीविका के नए अवसर पैदा होने की उम्‍मीद है, बल्कि भारत के वंचित क्षेत्रों में बीमा की पहुंच में भी सुधार होगा.

See also  Mobile Se Paise Kamane Ka Tarika, आप कर सकते हैं ₹5000 से ₹50000 तक की कमाई

 

इसे भी पढ़े :-एलआईसी की 60 माह की 1 हजार प्रति माह वाली पॉलिसी, अच्छा रिटर्न और फायदा भी ज्यादा

 

 

बीमा सखी योजना, हर महीना मिलेगा 7000 रुपये, 12 महीनों में 1 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य  : इस योजना को शुरू करके LIC ने एक पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत महिलाओं को सशक्त बनाना और वित्तीय समावेशन के व्यापक लक्ष्य में योगदान देना है. इस योजना का लक्ष्‍य 18 से 70 साल की आयु की वे महिलाएं हैं, जिन्‍होंने कम से कम 10वीं क्‍लास तक एजुकेशन लिया है. LIC ने अपने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत अगले 12 महीनों में 100,000 बीमा सखियों और तीन सालों में 200,000 बीमा सखियों को नामांकित करने की योजना बनाई है.

इस योजना में भाग लेने वाली महिलाओं को पॉलिसी बिक्री से अर्जित कमीशन के अलावा शुरुआत के तीन सालों के लिए एक निश्चित वजीफा दिया जाएगा.

  1. महिलाओं के लिए अनुमानित मासिक आय 7,000 रुपये से शुरू होगी.
  2. पहले साल के दौरान व्यक्तियों को प्रत्येक माह 7,000 रुपये प्राप्त होंगे.
  3. दूसरे साल में मासिक भुगतान घटकर 6,000 रुपये हो जाएगा.
  4. तीसरे साल तक राशि घटकर 5,000 रुपये हो जाएगी.
  5. सेल टारगेट हासिल करने या उससे आगे निकलने वाली महिलाओं को अतिरिक्त कमीशन बेस प्रोत्‍साहन दिए जाएंगे.
  6. इस योजना के तहत काम करने की स्‍वतंत्रता दी गई है. साथ ही एलआईसी की ओर से एजेंटों के लिए ट्रेनिंग भी दिया जाएगा. कार्यक्रम में नामांकन करके, महिलाओं को पहले तीन सालों के लिए विशेष ट्रेन‍िंग और वित्तीय साक्षरता सहायता प्राप्त होगी. ग्रेजुएशन बीमा सखि‍यों को LIC एजेंट के रूप में काम करने का अवसर मिलेगा और वे कंपनी के भीतर विकास अधिकारी की भूमिका के लिए भी योग्य हो सकती हैं.
See also  PM Mudra Loan Yojana 2024 :व्यापार शुरू करने सरकार देगी पैसे, 10 लाख तक के लोन, जाने कैसे

 

इसे भी पढ़े :-एलआईसी जीवन शांति योजना, जो देता है आजीवन पेंशन की गारंटी, जाने कुछ अहम जानकारी

 

 

कौन कर सकता है अप्‍लाई? 
18 से 50 वर्ष की आयु वाली महिलाएं इस कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं. इसके लिए न्‍यूनतम योग्‍यता 10वीं पास है और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी. इस योजना में मौजूदा एजेंट और कर्मचारियों के रिश्‍तेदारों को अयोग्‍य माना जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 
उम्मीदवार अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं. रजिस्‍ट्रेशन डिटेल और आवेदन पत्र आधिकारिक एलआईसी वेबसाइट पर उपलब्ध है. जहां पर जाकर आप अपने डॉक्‍यूमेंट के तहत अप्‍लाई कर सकते हैं.

 

 

एलआईसी की बीमा सखी योजना, महिलाओं को ट्रेनिंग के साथ पैसा भी, जाने कैसे करें आवेदन