बिलासपुर : पत्नी फूफा से करती थी बात, पति के टोकने पर भी नहीं मानी, नहरे किनारे मिली महिला

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति ने अपनी पत्नी की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी, जिसके बाद उसकी लाश को नहर किनारे छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

खमतराई स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बुधवार को नहर किनारे महिला की लाश पड़ी थी। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला के शरीर पर संघर्ष से जख्म के निशान भी मिले। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस ने इसे हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी।गोदना के निशान से महिला की हुई पहचान जांच के दौरान महिला के हाथ में गोदना का निशान मिला। जिसमें “एके” लिखा हुआ था। महिला नाइटी पहने थी, जिससे यह भी तय हो गया कि महिला आसपास की है। इसी आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान करने का प्रयास किया। इस दौरान लोगों ने महिला की पहचान बंगालीपारा निवासी दुर्गा उर्फ ऐश्वर्या खैरवार (30) पति संतोष खैरवार के रूप में की। पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि महिला का खमतराई में पुराना मकान है। यहां पुलिस ने उसके पति की तलाश की। लेकिन, वो गायब मिला।

See also  70 विधानसभा क्षेत्रों में कल थमेगा प्रचार प्रसार, 17 को होगा मतदान, 958 अभ्यर्थी मैदान में, एक तृतीय लिंग प्रत्याशी भी शामिल

 

इसे भी पढ़े :- इंस्टाग्राम से कैसे कमाएं पैसा, आपको कोई नहीं बताएगा ये तरीका, जाने विस्तार से

 

 

पति के गायब होने पर हुआ शक

पुलिस ने शव का पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम कराया। शार्ट पीएम रिपोर्ट में महिला का गला दबाकर हत्या करने की जानकारी सामने आई। इधर, पति के गायब होने पर पुलिस को उस पर शक हुआ। जिसके बाद पुलिस ने संदेही संतोष खैरवार की जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला कि वह मूलतः मस्तूरी क्षेत्र के एरमसाही का रहने वाला है। लिहाजा, पुलिस ने उसके गांव में दबिश दी। जिसके बाद घेराबंदी कर संतोष को पकड़ लिया |

 

 

इसे भी पढ़े :-बीमा सखी योजना, हर महीना मिलेगा 7000 रुपये, 12 महीनों में 1 लाख महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य

 

 

फूफा से बात करती देख पति को चरित्र पर हुआ संदेह

आरोपी संतोष खैरवार ने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा अक्सर अपने फूफा से फोन पर बात करती थी। उसने कई बार उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन जब वह नहीं मानी, तो उसे उसके चरित्र पर शक होने लगा। इसी शक के चलते उसने दुर्गा की हत्या की साजिश रची।

See also  कांकेर सांसद को बड़ा झटका: हाई कोर्ट ने चुनाव याचिका पर आपत्तियां की खारिज

 

इसे भी पढ़े :-नशे में कार चलाना पड़ा महंगा, भाजपा नेत्री की बेटी की दर्दनाक मौत, 3 युवक गंभीर

 

उसने बताया कि उसकी पत्नी दुर्गा की मंगलवार की देर रात 1 से 2 बजे के बीच नींद खुल गई, जिसके बाद वो शौच करने के लिए बाहर निकली। तब संतोष उसे शौच कराने के लिए खमतराई नहर तरफ लेकर गया। जहां मौका पाकर उसने गमछा से अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद लाश को नहर किनारे झाड़ी में फेंककर भाग गया। उसके जुर्म कबूल करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

 

छोटा भाई ले भगा नाबालिग पड़ोसन, लड़की वालों ने बड़े भाई की काट दी गर्दन, गांव में मचा हड़कंप