एचआईवी संक्रमित, पति पत्नी से बनाना चाहता था संबंध, मना करने पर पति और सास-ससुर ने बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज़

पति से बनाना चाहता था संबंध, मना करने पर पति और सास-ससुर ने बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज़  : एचआईवी संक्रमित पति द्वारा पत्नी से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। विरोध करने पर सास-ससुर ने मारपीट की। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

इसे भी पढ़े :-स्त्री शक्ति योजना, SBI महिलओं को बिजनेस करने दे रही 25 लाख रुपए तक का लोन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि उसकी शादी 20 मई 2022 को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हिंदू-रीति रिवाज से संपन्न हुई थी। शादी में उसके पिता ने 14 लाख रुपए का दान-दहेज दिया था। कुछ समय पूर्व पति ने अपना रक्तदान किया था।

 

इसे भी पढ़े :-भाई की लाश ले जा रही बहन को स्कॉर्पियो ने रौंदा, महिला की मौत, भाभी को आया हार्ट अटैक, चालक की तलाश में पुलिस

 

See also  सहारा प्रबंधन ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, शहर सील करने के आदेश के खिलाफ सुनवाई आज

पति से बनाना चाहता था संबंध, मना करने पर पति और सास-ससुर ने बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज़  :  रक्त परीक्षण के दौरान उसका पति एचआईवी पाजिटिव पाया गया। चिकित्सकों ने पीड़िता पत्नी से एचआईडी टेस्ट कराने क़ो कहा। जांच में पत्नी की रिपोर्ट एचआईवी निगेटिव आई। चिकित्सकों ने पीड़िता को हिदायत देते हुए कहा कि पति से शारीरिक संबंध बनाए, तो एचआईवी संक्रमित हो जाओगी। इसके बाद उसका पति आए दिन शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता रहता है। पीड़िता शोर गुल मचाकर अपने को बचाती रही।

 

इसे भी पढ़े :-माँ और 3 महीने के जुड़वा बच्चों की जिंदा जलकर मौत, मायके ने लगाया जलाने का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

 

11 जनवरी 2025 की सुबह उसका पति जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। मना करने पर पीड़िता के सास-ससुर ने उसे बुरी तरह पीटा। घटना के बाद पीड़िता के पिता व उसकी बहन उसे अपने साथ ले गए। तभी से वह मायके में रह रही है। सीओ गिरजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

See also  धान और मक्का पर अब मिलेगा ₹98,400 तक बीमा! आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई

 

क्लासरूम में दो लड़कियों के बीच झड़प, जोरदार मारपीट, पूरी घटना को कैमरे में कैद