अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी से मिला छुटकारा, आया आधार ऑथेंटिकेशन का नया ऐप

अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी से मिला छुटकारा, आया आधार ऑथेंटिकेशन का नया ऐप :Aadhaar Card को लेकर एक नया लॉन्च (New Launch)हो गया है, जो असल में यूजर्स(In fact, the users) की डेटा प्राइवेसी(Data Privacy) को बरकरार रखेगा और यूजर्स को कहीं भी आधार कार्ड या उसकी फोटो कॉपी(Photocopy) लेकर घूमने की जरूरत(need to roam) नहीं होगी. केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में नए ऐप की जानकारी दी.

 

इसे भी पढ़े :-सिर्फ आधार से 2 लाख का लोन का मस्त जुगाड़, बिना बैंक जाये, फास्टेस्ट लोन अप्रूवल

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आधार ऑथेंटिकेशन का नया ऐप आने के बाद यूजर्स को होटल से एयरपोर्ट तक, कहीं भी आधार कार्ड या उसकी कॉपी लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी. यहां आपको बताते चलें कि यह ऐप अभी बीटा वर्जन में है और भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकारण (UIDAI) इसपर टेस्टिंग कर रहा है.

 

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दिखाया है कि ये नया आधार ऐप कैसे काम करता है. पोस्ट में उन्होंने लिखा, न्यू आधार ऐप, फेस आइडी ऑथेंटिकेशन वाया मोबाइल ऐप. इसके साथ ही उन्होंने नो फिजिकल कार्ड और नौ फोटोकॉपी जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है.

See also  महिलाएं घर बैठे कमा सकती हैं हजारों रुपए हर रोज, इन्हें बस करना होगा ये काम, फिर हो जाएंगी मालामाल

छोटे से वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि पहले एक क्विक रिस्पोंस कोड (QR Code) को स्कैन करना होगा, उसके बाद वह ऐप सेल्फी कैमरे के जरिए आपके फेस ऑथेंटिकेट करेगा. जानकारी के मुताबिक, इस ऑथेंटिकेशन में सिर्फ बेसिक डिटेल्स को शेयर किया जाएगा, जो उसको चाहिए. मौजूदा समय में आधार कार्ड स्कैन कराने पर या फिर उसकी कॉपी देने पर आधार कार्ड पर प्रिंटेड सभी डिटेल्स उस शख्स या एजेंसी तक पहुंच जाती हैं.

 

इसे भी पढ़े :- आधार कार्ड में कितनी बार हो सकता है अपडेट, जाने विस्तार से

 

डेटा सेफ्टी में मदद करेगा ये नया ऐप

असल में एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर लोगों को अपना आधार कार्ड या उसकी कॉपी लेकर जानी होती है. ऐसे में अगर आधार कार्ड होल्डर्स उस आधार कार्ड की कॉपी किसी दूसरे को सौंप देते है, तो आधार कार्ड पर प्रिंटेट सभी डिटेल्स उस शख्स या एजेंसी तक पहुंच जाती हैं. ऐसे में अन्य कोई शख्स या साइबर ठग, आधार पर प्रिटेंट डिटेल्स का मिस्यूज कर सकते हैं और आर्थिक तौर पर आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं.

See also  फ्री में अपडेट कराएं आधार, जाने कैसे 

नए आधार ऐप से क्या होगा फायदा?

अब आधार कार्ड की फोटो कॉपी से मिला छुटकारा, आया आधार ऑथेंटिकेशन का नया ऐप : नया आधार ऐप आने के बाद आपके आधार कार्ड की डिटेल्स पूरी तरह से सुरक्षित रहेगी. यह सुनिश्चित करेगा कि आपके आधार कार्ड से जुड़ा डेटा लीक नहीं होगा. नए ऐप पर ऑथेंटिकेशन के प्रोसेस से उस शख्स या उस एजेंसी तक सिर्फ वही डिटेल्स पहुंचेगी, जिसकी असल में उसे जरूरत है.

 

इसे भी पढ़े :-आधार कार्ड सत्यापन को लेकर बड़ा अपडेट, आधार अधिनियम में हुआ संशोधन

 

आधार के नए ऐप में खास क्या है?

आधार के नए ऐप से फेस आईडी और क्यूआर स्कैनिंग के जरिए डिजिटली वेरिफिकेशन होगा.
आधार के नए ऐप से यूजर्स के अनुमति के बिना डेटा शेयर नहीं होगा, प्राइवेसी में इजाफा होगा.
अब वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी.
होटल, एयरपोर्ट पर फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी. आधार के नए ऐप से फर्ज़ीवाड़ा और एडिटिंग की कोई गुंजाइश नहीं होगी.

See also  फ्लिपकार्ट दे रहा अब पर्सनल लोन, आप निश्चिंत होकर आसानी से ले सकें लोन, जाने प्रक्रिया

 

 

सावधान! साइबर ठगों बना सकते हैं शिकार

नया आधार ऐप को इंस्टॉल करने की ख्वाहिश रखने वालों को बता देते हैं कि यह ऐप Google play Store पर आया है या नहीं, उसको लेकर अभी कोई ऑफिशियल डिटेल्स सामने नहीं आई है. हमने इसको चेक किया तो हमें Unique Identification Authority of India की तरफ से प्ले स्टोर पर सिर्फ दो ऐप नजर आए, जिनमें से कोई भी अप्रैल 2025 में जारी नहीं किए गए, शायद ये ऐप सभी टेस्टिंग पूरी होने के बाद प्ले स्टोर पर जारी किया जाएगा. ऐसे में अगर कोई शख्स आपको फोन कॉल करके नया ऐप इंस्टॉल करने को कहता तो सतर्क रहें और ऐप हमेशा ऑफिशियल ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें.

 

होटल बुकिंग में आधार कार्ड देने से पहले जरूर करें ये ऑनलाइन काम, वरना होंगे बड़े नुकसान का शिकार