गर्मी में जा रहे हैं छुट्टी मनाने, मगर सता रही है गमले में लगे पौधे सूखने की, तो छोड़ दें चिंता

गर्मी में जा रहे हैं छुट्टी मनाने, मगर सता रही है गमले में लगे पौधे सूखने की, तो छोड़ दें चिंता : गर्मी में बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर से बाहर भी जा रहे हैं तो भी पौधे नहीं सूखेंगे, चलिए आपको बताते हैं गजब का हैक के बारे में-

 

गर्मी में पौधों को ज्यादा पानी चाहिए

गर्मी में जा रहे हैं छुट्टी मनाने, मगर सता रही है गमले में लगे पौधे सूखने की, तो छोड़ दें चिंता : बागवानी करना लोगों का शौक होता है, घर पर वह तरह-तरह के पौधे लगाते हैं, और उनसे घर के सदस्य की तरह ही प्यार भी करते हैं। अगर वह पौधे सूख जाते हैं तो उन्हें बहुत ज्यादा दुख होता है। आजकल की महंगाई में पौधे भी बहुत महंगे मिलते हैं, और उन पर महँगी खाद का खर्चा भी आता है। ऐसे में भारी नुकसान हो जाता है।

जिसमें गर्मियों में पौधे सूखने की समस्या अधिक आती है। अगर समय पर सिंचाई न की जाए तो पौधे मुरझा जाते हैं, सूखने लगते हैं। अन्य मौसम के मुकाबले गर्मियों में पौधों को अधिक पानी की जरूरत पड़ती है, तो चलिए आपको एक वायरल वीडियो दिखाते हैं जिसमें एक कमाल का जुगाड़ बताया गया है। जिससे लंबे समय तक गमले में पानी की कमी नहीं होगी।

See also  पशुपालन लोन योजना, 10 लाख रुपए तक का लोन बहुत ही आसानी से, किसानों को बहुत ही कम ब्याज दर

 

इसे भी पढ़े :- गर्मी में तुलसी सूखने से बचाए, तुलसी को बरगद जैसा घना बनाने की आसान ट्रिक

 

गमले में पानी देने का जुगाड़

अगर आप एक-दो दिन के लिए घर से कहीं बाहर जा रहे हैं, छुट्टी पर जा रहे हैं, तो आपको चिंता है कि आपके गमलें में लगा पौधा सूख न जाए तो इस चिंता को दूर कर दीजिये। गमला लंबे समय तक हाइड्रेट रहेगा। इसके लिए आपको देसी जुगाड़ बताने जा रहे हैं। दरअसल एक वीडियो है जो की इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा था। उसमें गार्डनिंग की कमाल की टिप्स दी गई है। यहां पर इस जुगाड़ को बनाने के लिए आपको सिर्फ तीन चीजों का इस्तेमाल करना है, और गमले में लंबे समय तक नमी बनी रहेगी।

जिसमें पहली चीज है पानी, दूसरा पानी का कोई भी बोतल और तीसरा मिट्टी का छोटा सा मटका जो एक बड़े कप के बराबर होता है उसे आप ले लीजिए। फिर चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल कैसे करना है

See also  खेती-किसानी में ड्रोन खरीद पर 5 लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता, केंद्र सरकार दे रही है सब्सिडी

 

इसे भी पढ़े :-गर्मी के मौसम में कैसे करें पशुओं की देखभाल?, जाने कैसे सेहत का रखें खयाल

 

नीचे लगे वीडियो में आप देख सकते हैं चाय के बड़े मग के बराबर उन्होंने मिट्टी का मटका लिया हुआ है, और उसे गमले में रख दिया है। उसके बाद उसमें पानी भर दिया है, और एक पानी की बोतल में भी पानी भरा है, और उसके ढक्कन में एक छेंद किया है और उसे उल्टा करके मटके में रख दिया है। जिससे मटके में भरा पानी और बोतल में भर पानी धीरे-धीरे रिसकर गमले की मिट्टी में जाता रहेगा और बार-बार पानी डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

 

 

गर्मी में उगाए ये फसल, हो जाएँगे मालामाल, मंडी में बिकता है 150 रुपए प्रतिकिलो