युवती को अपने घर में रखकर 4 महीने तक लगातार दुष्कर्म, शादी की बात पर करने लगा मारपीट

युवती को अपने घर में रखकर 4 महीने तक लगातार दुष्कर्म, शादी की बात पर करने लगा मारपीट : छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ समय से दुष्कर्म जैसी वारदातों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन ख़बरें सामने आती है कि, नाबालिग को बहला फुसलाकर, बच्चियों को खिलौनों और अन्य चीजों का लालच देकर और युवतियों को शादी का झांसा देकर आरोपी अपनी हवस का शिकार बनाते हैं। ऐसा ही एक मामला अंबिकापुर से सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला अंबिकापुर के दरिमा का है। यहां एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवक ने युवती को अपने घर पर रखा था और 4 महीने तक लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। युवती जब भी उससे शादी के बारे में कहती तो वो उससे मारपीट करता। युवक की इन हरकतों से परेशान होकर युवती दरिमा थाने पहुंची और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
See also  आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री साय