खुजली वाला पॉवर छिड़ककर 3 लाख रुपए की लूट, बाइक सवार बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम, मचा हडकंप

खुजली वाला पॉवर छिड़ककर 3 लाख रुपए की लूट, बाइक सवार बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम, मचा हडकंप  : किसी भी राज्य की सबसे सुरक्षित शहरों में से एक उसकी राजधानी होती है, लेकिन ऐसा लगता है मानो झारखंड की राजधानी रांची अब सुरक्षित शहरों की श्रेणी से बाहर हो चुकी है. राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब दिनदहाड़े हत्या, लूट, किडनैपिंग और रेप जैसे ही घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ऐसे ही एक मामला रांची के वीआईपी इलाकों में से अरगोड़ा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले सहजानंद चौक के पास से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाश एक व्यक्ति से 3 लाख रूपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए.

 

इसे भी पढ़े :- यूट्यूब में शॉर्ट्स विडियो बनाकर कमाएं पैसे, सिर्फ 60 सेकेण्ड से मोटी कमाई

 

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास मनोरंजन नाम के एक व्यक्ति से दिनदहाड़े तीन लाख रुपये लूट की घटना सामने आई है. मनोरंजन रांची के ही कचहरी स्थित बैंक से 3 लाख रुपए निकाल कर अपने घर आ रहे थे. इसी दौरान बैंक से निकलने के वक्त ही उनके शरीर पर बदमाशों ने धोखे से खुजली पाउडर डाल दिया था. जिस कारण उनके शरीर पर खुजली होने लगी. इसी बीच दो बाइक सवार बदमाश पैसों से भरे बैग को झपट्टा मार कर फरार हो गए.

See also  गर्लफ्रेंड के पिता और 8 साल के छोटे भाई की बेदर्दी से कर दी हत्या, शव के सामने ही बेटी से बनाया संबंध

 

इसे भी पढ़े :- बिलासपुर : पेड़ के नीचे खड़े 2 बच्चों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत दूसरा गंभीर

 

अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

खुजली वाला पॉवर छिड़ककर 3 लाख रुपए की लूट, बाइक सवार बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम, मचा हडकंप  : राजधानी रांची के वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े हुई लूट कांड की घटना से वहां हड़कंप मच गया. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची अरगोड़ा थाना की पुलिस और पीसीआर के जवानों ने अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. बता दे कि जिस स्थान पर लूट कांड की घटना हुई है वह जगह वीआईपी इलाका है और यहां से पुलिस थाना महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर है.

रांची के VIP इलाके में लाखों की लूट

प्रतिदिन इस सड़क से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल, झारखंड के सभी मंत्री सहित न्यायिक कार्यों से जुड़े अधिकारी और राज्य के वरिष्ठ पदाधिकारी गुजारा करते हैं. सुरक्षा की बात करें तो अक्सर वहां पर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी मौजूद रहती है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में ट्रैफिक के जवान भी मुस्तैद रहते हैं. बावजूद इसके वीआईपी इलाके से हुई लूट कांड की घटना ने राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर एक बार सवाल खड़ा कर दिए हैं.

See also  संसद की सुरक्षा पर सवाल! युवक दीवार फांदकर पहुंचा अंदर, मचा हड़कंप

 

 

Dream11, जाने घर बैठकर गेम खेलकर पैसा कैसे कमाएं, देश का सबसे चर्चित एप