डांस पार्टी में सांड ने मचाई तबाही, एक पल में मची अफरा-तफरी, सहमे लोग

डांस पार्टी में सांड ने मचाई तबाही, एक पल में मची अफरा-तफरी, सहमे लोग : इंटरनेट पर सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां रोजाना कुछ मजेदार और चौंकाने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं. ऐसा ही एक वीडियो फिलहाल हर तरफ छाया हुआ है. इसमें एक सांड डिस्को पार्टी में चुपके से पहुंच जाता है. शुरुआत में तो वो एक शांत दर्शक की तरह डांस का लुत्फ उठाता दिखता है, लेकिन कुछ ही पलों में माहौल पूरी तरह बदल जाता है. तेज म्यूजिक और रंग-बिरंगी लाइट्स के बीच सांड का मूड भी अचानक बिगड़ जाता है, और वह गुस्से में आकर वहां मौजूद लोगों को जोर-जोर से उठाकर पटकने लगता है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान है कि आखिर ये कैसे हुआ और इतनी भीड़ में कोई इसे रोक क्यों नहीं पाया.

 

See also  नशे में धुत्त पुलिस दरोगा ने महिला को मारी ठोकर, लोगों ने पकड़ा तो कहा कोई बात नहीं

ध्यान खींच रहे वीडियो में साफ नजर आता है कि एक डांस पार्टी चल रही है जहां लोग म्यूजिक का आनंद ले रहे हैं. तभी एक सांड चुपचाप वहां पहुंचता है और स्टेज के सामने खड़े होकर सब कुछ देखने लगता है. कुछ देर तक तो वो शांति से खड़ा रहता है. मानो जैसे डांस का मजा ले रहा हो, लेकिन फिर जैसे ही म्यूजिक और तेज होता है, सांड का मूड पलट जाता है. वह अचानक उग्र हो जाता है और पास खड़े लोगों को सींग मार-मारकर गिराने लगता है. लोग घबरा जाते हैं, शोर मच जाता है और पार्टी एक पल में अफरा-तफरी के मैदान में बदल जाती है.

 

इसे भी पढ़े :-11 साल की उम्र में जीजा से हुई शादी, 23 साल में देवर से प्यार, दोनों हुए फरार, अब मांग रहे सुरक्षा की गुहार

 

 

सांड के इस वीडियो एक्स पर @gharkekalesh नाम के एकाउंट से शेयर किया गया है, और हजारों बार देखा जा चुका है. कुछ यूजर्स ने इसे बेहद मजेदार बताया और कहा कि ‘शायद सांड को डीजे पार्टी पसंद नहीं आई.’ वहीं कई लोगों ने सवाल उठाए कि ऐसे खुले कार्यक्रमों में सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं होते. इसी तरह के रिएक्शन वीडियो पर लगातार पोस्ट हो रहे हैं.

See also  बंदर भी पीता है सिगरेट, विडियो देखकर आप हो जाएँगे हैरान