आज पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय, लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह से छाए बादल

लखनऊ

बीते तीन दिनों की तरह ही रविवार को भी प्रदेश में मौसम बदला-बदला नजर आया। लखनऊ में शनिवार देर रात हल्की बारिश हुई तो सुबह से काले घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने 50 से अधिक जिलों में आज भारी बारिश की घोषणा की है।

इसके पहले दक्षिणी उत्तर प्रदेश में शनिवार को जमकर बारिश हुई, जिससे तापमान में और गिरावट महसूस की गई। बारिश के मामले में सोनभद्र सबसे आगे रहा जहां 136 मिमी. बारिश दर्ज की गई। दूसरे नंबर पर श्रावस्ती में 110.2 मिमी. बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पूर्वी और मध्य यूपी में भी जमकर बारिश होने की संभावना है। बारिश का यह सिलसिला अभी आगे भी जारी रहने के आसार जताए जा रहे हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को पूरे उत्तर प्रदेश में औसतन 5.6 मिमी. बारिश हुई। रविवार को इससे अधिक बारिश की संभावना है। उन्होंने बताया कि एक जून से 21 जून तक प्रदेश में कुल 50.5 मिमी. बारिश हो चुकी है। यह सामान्य बारिश 45.6 मिमी. के सापेक्ष 11 प्रतिशत ज्यादा है। अतुल कुमार सिंह के अनुसार, बारिश का यह क्रम रविवार के अलावा आगे भी जारी रहेगा। पूर्वी और मध्य यूपी में रविवार को भारी बारिश होने के आसार हैं। तापमान में गिरावट से मौसम सुहावना बना रहेगा।

See also  फाइटर हेलिकॉप्टर प्रचंड उड़ाने वाली पहली राष्ट्रपति Droupadi Murmu, कॉकपिट से वीर सैनिकों को दिया गर्व और धन्यवाद का संदेश

इन जिलों में बहुत भारी वर्षा होने के लिए ऑरेंज अलर्ट
लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में।

यहां है मेघगर्जन व वज्रपात के लिए ऑरेंज अलर्ट
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोवा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।

See also  अमेरिका दौरे से ठीक पहले आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी धमकी

30 राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी ने बताया कि 26 जून तक उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत 30 राज्यों में भारी बारिश और कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह शामिल हैं। केरल, माहे, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 27 जून तक अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले साथ दिन बारिश होगी।