पंत को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम, हासिल की बेस्ट रैंकिंग, बुमराह टॉप पर

 नई दिल्‍ली
 भारत के विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत और इंग्लैंड के सलामी बल्‍लेबाज बेन डकेट को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के दौरान शतकीय पारी के लिए बड़ा इनाम मिला है। दोनों ICC मेंस टेस्ट बल्लेबाज रैंकिंग में नए करियर की सर्वोच्च रेटिंग पर पहुंच गए हैं। पंत जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर के बाद दूसरे विकेटकीपर बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट मैच में दो शतक बनाए हैं।

उन्होंने लीड्स टेस्‍ट में 134 और 118 रनों की पारी खेली थी। हालांकि, इंग्लैंड ने पांच विकेट से इस मुकाबले को जीता। पंत ने टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में एक स्थान की छलांग लगाई है। उन्‍होंने सातवें स्थान पर पहुंचकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की। पंत टेस्ट इतिहास में 800 रेटिंग अंक हासिल करने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।

प्लेयर ऑफ द मैच बने डकेट

डकेट ने पहले टेस्‍ट में 62 और 149 रन की पारी खेली। उन्‍हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग भी हासिल की। वह टेस्ट बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगाकर आठवें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के साथी ओली पोप तीन पायदान की बढ़त के साथ 19वें स्थान पर और जेमी स्मिथ 27वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

See also  एशिया कप विवाद: रऊफ पर दो मैच की सस्पेंशन, सूर्या को जुर्माना — ICC ने सुनाई सजा

भारत के टेस्‍ट कप्तान शुभमन गिल पहली पारी में शतक लगाने के बाद पांच पायदान ऊपर चढ़कर 20वें स्थान पर पहुंच गए। इंग्लैंड के अनुभवी खिलाड़ी जो रूट नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं, जबकि उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी उनके साथी हैरी ब्रूक हैं।

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ड्रॉ हुए पहले टेस्ट में उनके कई खिलाड़ियों ने बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में जगह बनाई है। इसमें मुशफिकुर रहीम सबसे आगे हैं, जिन्होंने गॉल में 163 रनों की पारी खेली थी। रहीम ने टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में 11 पायदान की छलांग लगाकर 28वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि टीम के उनके साथी नजमुल हुसैन शांतो ने इसी मैच में दो शतक जड़ने के बाद 21 पायदान की छलांग लगाकर 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बुमराह-रूट की बादशाह कायम

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने लीड्स टेस्ट की पहली पारी में शतक जमाया था, जिसके चलते वह भी पांच पायदान ऊपर उठकर 20वें नंबर पर आ गए हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट अब भी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 पर बने हुए हैं, जबकि इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक दूसरे नंबर पर हैं. श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच ड्रॉ पर छूटे पहले टेस्ट मैच में भी कुछ खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोरीं. मुश्फिकुर रहीम ने गॉल टेस्ट में 163 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके चलते वो 11 स्थान की छलांग लगाकर 28वें नंबर पर आ गए हैं. वहीं नजमुल हुसैन शांतो ने इस मैच में दो शतक लगाए. शांतो अब 21 स्थान ऊपर उठकर 29वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

See also  एमएस धोनी की इस शर्त पर हो सकती है IPL 2026 में वापसी, CSK के लिए दोहरी खुशखबरी

उधर टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है. भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने लीड्स टेस्ट मैच में पहली पारी में पांच विकेट हॉल लिया था. बुमराह अब भी टॉप पर बने हुए हैं. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को लीड्स टेस्ट में ऑलराउंड प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने तीन स्थान की छलांग लगाई और अब ऑलराउंडर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.

स्कॉटलैंड, नेपाल और नीदरलैंड्स के बीच आयोजित त्रिकोणीय सीरीज के चलते T20I रैंकिंग में थोड़ा बदलाव हुआ है. बल्लेबाजों की सूची में नीदरलैंड्स के माइकल लेविट 16 स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर आ चुके हैं. जबकि स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन 20 पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 38वें स्थान पर पहुंच गए. गेंदबाजी रैंकिंग में स्कॉटलैंड के ही मार्क वॉट 2 स्थान ऊपर उठकर 38वें नंबर पर आ गए हैं. नेपाली स्पिनर ललित राजबंशी ने भी 29 स्थान की छलांग लगाई और अब वो 54वें नंबर पर हैं.

See also  2028 वर्ल्ड इंडोर एथलेटिक्स की मेजबानी करेगा भारत, खेल जगत में बढ़ेगा दबदबा

मेंस टेस्‍ट बैटिंग रैकिंग

    जो रूट: 889
    हैरी ब्रूक: 874
    केन विलियमसन: 867
    यशस्‍वी जायसवाल: 851
    स्‍टीव स्मिथ: 824
    टेम्‍बा वाबुमा: 806
    ऋषभ पंत: 801
    बेन डकेट: 787

जसप्रीत बुमराह टॉप पर

टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है, जिसमें भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हेडिंग्ले टेस्ट में एक बार फिर पांच विकेट चटकाने के बाद शीर्ष स्थान पर अपना स्थान बरकरार रखा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए कुछ खुशी की बात यह रही कि उन्होंने इसी टेस्ट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट ऑलराउंडरों की सूची में तीन पायदान की छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल किया है।