तेजाब हमला: सहेली के साथ एसिड बेचने वाले दुकानदार पर भी FIR दर्ज

जबलपुर
ग्वारीघाट के अवधपुरी में सहेली पर तेजाब फेंकने के मामले में युवती को अवैध रूप से तेजाब बेचने वाले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आरोपिता को सिविक सेंटर स्थित अनुप्रास इंटर प्राइज के संचालक शक्तिनगर निवासी सत्येंद्र गुप्ता (67) को भी आरोपित बनाया है। उस पर धारा 6(1)(ए) विष अधिनियम एवं 286 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की जांच के बाद की गई है।
 
क्या है मामला
मालूम हो कि अवधपुरी निवासी इंजीनियरिंग छात्रा इशिता साहू ने कुछ दिन पूर्व अपनी बचपन की सहेली को सरप्राइज देने के लिए घर से बुलाया था। पड़ोस में रहने वाली उसकी सहेली श्रृद्धा जैसे ही बाहर आयी, इशिता ने उस पर तेजाब फेंक दिया था। इस हमले में श्रृद्धा का चेहरा सहित लगभग 50 प्रतिशत शरीर झुलस गया है। घायल श्रृद्धा अस्पताल में उपचाररत है। अपनी सहेली की सुंदरता से आरोपित इशिता जलती थी।

See also  CM यादव की पहल को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों एवं वाणिज्यिक कर विभाग को दी बधाई

कुछ समय पूर्व उसका एक युवक के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इशिता को संदेह था कि वीडियो वायरल करने में उसकी सहेली श्रृद्धा की भूमिका है। इस घटना के बाद आरोपित इशिता मन ही मन श्रृद्धा से रंजिश रखने लगे थी। कुछ दिन पहले उसे पता चला कि श्रृद्धा की कोलकाता में नौकरी लग गई और वह जा रही है। तब उसने बदला लेने के लिए उस पर तेजाब से हमला कर दिया था।

एसिड अटैक पीड़िता को देखने पहुंचे मंत्री
सहेली द्वारा किए गए एसिड अटैक में घायल अवधपुरी कॉलोनी निवासी पीड़िता को देखने लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह स्थानीय एमएच हॉस्पिटल पहुंचे। मंत्री उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी ली साथ ही स्वजन से भेंट की। उन्होंने कहा इस तरह की घटनाएं समाज को झकझोर देती है। चिकित्सकों के अनुसार अभी उनकी हालत स्थिर है और आशा है वह जल्द ही स्वस्थ होगी।

See also  छठ पूजा स्पेशल ट्रेन: 25 अक्टूबर को रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना