जांजगीर जिला में 25 जुलाई से लगेगा विद्युत समाधान शिविर, मुख्यालय सहित 11 स्थानों पर होगा निराकरण

जांजगीर जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश में विद्युत समास्याओं के निराकरण के लिए सभी विकासखंड मुख्यालय सहित 11 स्थानों पर 25 जुलाई से 08 अगस्त तक विद्युत समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 25 जुलाई को कोटगढ़ एवं सारागांव में, 30 जुलाई को धाराशिव, बलौदा एवं अकलतरा में, 31 जुलाई को पामगढ़ एवं बुड़गहन, 5 अगस्त को शिवरीनारायण में, 7 अगस्त बिर्रा और केरा एवं 8 अगस्त को नवागढ़ में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शत प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।

See also  अकलतरा में देर रात घर पहुंचकर शराबी ने महिला से मांगें पैसे, मना करने पर माँ और बेटी की जमकर पिटाई, आरोपी बदमाश युवक गिरफ्तार