जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक 31 जुलाई को

ग्वालियर
जिला स्तरीय पोषण समिति की मासिक बैठक 31 जुलाई को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक अपरान्ह 4 बजे कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में होगी। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ, वानिकी अधिकारी, समस्त एसडीएम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला योजना अधिकारी, जिला आयुष अधिकारी, उप संचालक कृषि एवं महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी व परियोजना अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। 

See also  एकात्म धाम बनेगा वैश्विक केंद्र, 2,195 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा ‘अद्वैत लोक संग्रहालय’ का निर्माण