पामगढ़ में हेलमेट पाकर खिले दोपहिया वाहन चालकों के चेहरे, जनप्रतिनिधि, व्यापारी और पत्रकार की उपहार पहल

जांजगीर जिला के पामगढ़ में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में आज जनप्रतिनिधि व्यापारी और पत्रकार के सहयोग से वाहन चालकों को मुफ्त में हेलमेट का वितरण किया गया। हेलमेट पाकर सभी 56 वाहन चालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

पामगढ़ के बहोरिक लाल चौक में जब पुलिस विभाग द्वारा बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को रुकवाया गया तब उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि मुफ्त में हेलमेट उन्हें मिलेगा। पुलिस के रूकवाते ही वाहन चालकों में एक डर का माहौल दिखने लगा लेकिन जब उन्हें मुफ्त में हेलमेट मिला तब उनके चेहरे खुशी से खिल गए। साथ ही उन्होंने कहा कि अब हम इस हेलमेट को हमेशा वाहन चलाने के दौरान पहने रहेंगे।

 

दरअसल आज पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के मार्गदर्शन में पामगढ़ के जनप्रतिनिधि, व्यापारी और पत्रकारों के मदद से 56 दो पहिया वाहन चालकों को जो गरीब तबके के थे उन्हें हेलमेट मुफ्त में दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में व्यापारी जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद थे।

See also  जांजगीर में दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण 28 से, सभी ब्लॉक में लगेगा शिविर