एशिया कप टीम चयन: गिल की जगह कौन करेगा चुनौती का सामना?

नई दिल्ली
अगले महीने संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप टी20 टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चयन किया जाएगा। चयन समिति के सामने सबसे बड़ी पहेली शुभमन गिल को मजबूत ढांचे में फिट करना है। इंग्लैंड दौरे पर कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित करने वाले गिल का प्रदर्शन शानदार रहा, लेकिन नौ से 28 सितंबर तक होने वाले महाद्वीपीय टूर्नामेंट की टीम में उन्हें जगह मिलना मुश्किल दिख रहा है।

बल्लेबाजी क्रम पर संकट
चयनकर्ताओं के सामने शीर्ष तीन बल्लेबाजी क्रम के लिए छह दावेदार मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने हालिया सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया है। दूसरी ओर, गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन (आईपीएल ऑरेंज कैप विजेता) भी कमतर नहीं माने जा सकते। अगर गिल को टीम में शामिल किया जाता है तो इसका असर किसी बड़े बल्लेबाज जैसे संजू, अभिषेक या तिलक पर पड़ सकता है। रिंकू सिंह का स्थान भी खतरे में आ सकता है।

See also  क्रिकेट जगत में शोक की लहर, मैच शुरू होने से कुछ मिनट पहले टीम के कोच का निधन

गेंदबाजी विभाग
स्पिनरों में कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के बीच कड़ी टक्कर है, जबकि अनुभवी युजवेंद्र चहल लगातार नज़रअंदाज़ किए जा रहे हैं। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पंड्या का चयन तय माना जा रहा है। रिजर्व तेज गेंदबाज के रूप में हर्षित राणा सबसे आगे हैं। स्पिन विभाग में अक्षर पटेल, वरुण और कुलदीप पहली पसंद माने जा रहे हैं। गौतम गंभीर ऑलराउंडरों को प्राथमिकता देते हैं, ऐसे में वॉशिंगटन सुंदर की वापसी की संभावना है। शिवम दुबे का चयन लगभग तय माना जा रहा है।

कप्तानी और टीम संतुलन
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम का टी20 रिकॉर्ड 85 प्रतिशत जीत का रहा है। दिलचस्प यह है कि इन मुकाबलों में न तो गिल खेले और न ही जायसवाल। टीम प्रबंधन का मानना है कि पिछले सत्र में जो खिलाड़ी नियमित रूप से अंतिम एकादश में थे, उन्हें बाहर करना सही नहीं होगा। दूसरी ओर एक विचार यह भी है कि भारतीय क्रिकेट को एक ऐसे कप्तान की जरूरत है जो सभी प्रारूपों में टीम का नेतृत्व कर सके और बड़ा मार्केटिंग चेहरा बने। इस दृष्टि से शुभमन गिल को उपयुक्त विकल्प माना जा रहा है।

See also  वर्ल्ड कप सेमीफाइनल से बाहर हुईं प्रतिका रावल, मंधाना की साथी के न रहने से टीम को लगा झटका; शेफाली को मौका

अन्य मोर्चे पर हालात
नितीश रेड्डी और ऋषभ पंत अभी चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में विकेटकीपर की दूसरी जगह के लिए जितेश शर्मा और ध्रुव जुरेल में टक्कर होगी। जितेश को फिनिशर की भूमिका के कारण बढ़त मिल सकती है।