जांजगीर : लापता उपसरपंच की गला दबाकर हत्या, शव और बाइक को नदी में फेंका, ड्रोन और एसडीआरएफ की तलाश जारी

जांजगीर जिला में लापता उपसरपंच के मामले से राज खुलने लगे है. उपसरपंच महेंद्र बघेल की शराब पार्टी के बहाने हत्या कर दी गई है. वारदात को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया है. मामले में पुलिस ने सरपंच पति समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. फिलहाल शव की तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम जुटी है.

 

जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता था. आसपास ढूंढने और परिचितों से पूछने के बाद भी महेंद्र नहीं मिला तो परिजनों ने बिर्रा थाने में शिकायत दी थी. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर कड़ाई पूछताछ की तो उन्होंने सारा राज उगल दिया.

 

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने उप सरपंच महेंद्र बघेल की हत्या करने की बात कबूल कर ली. बताया कि उप सरपंच महेंद्र बघेल को शराब पार्टी के लिए स्कूल परिसर बुलाया. कुछ पेग छलकाने के बाद महेंद्र बघेल की गला दबा कर हत्या कर दी गई. बाद में शव और बाइक को नदी मे फेंक दिया.

See also  रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से सरगुजा के दिल भरन राजवाड़े परिवार को मिला पक्का आशियाना

सक्ती : 36 घंटे से उपसरपंच लापता, हत्या की आशंका, 7 संदेही हिरासत में

 

शव को ढूंढने के लिए करही गांव से लेकर महानदी के अंतिम छोर तक ड्रोन और एसडीआरएफ की मदद ली जा रही है. वहीं हत्या की वारदात से ग्रामीणों में रोष है. पुलिस ने नदी से उपसरपंच की बाइक को बरामद कर लिया है. फिलहाल शव की तलाश जारी है.

 

जांजगीर : लापता उपसरपंच के परिजनों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात