छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन शूटिंग प्रतियोगिता का समापन, अरुण साव बोले- खेल सिखाता है जिंदगी की जंग

छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन शूटिंग प्रतियोगिता का समापन  खेल से खिलाड़ी का न केवल शारीरिक स्वास्थ्य सही रहता हैं बल्कि जीवन की चुनौतियों से किस तरह से लड़ा जाए इसकी भी सिख मिलती हैं –अरुण साव

रायपुर 
छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन के द्वारा निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन 28 अगस्त से 06 सितम्बर से किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आए शूटर्स ने हिस्सा लिया। दस बारह दिवसीय इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़  के करीब 388शूटर्स ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का आयोजन हर वर्ष जिंदल स्टील के सहयोग से कराया जाता है जिसमें प्रदेश के शूटर्स हर वर्ष भाग लेते रहे हैं।

28 अगस्त से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में  माननीय श्री अरुण साव उप मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि शामिल हुए, जहां उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश रायफल एसोसिएशन एवं जिंदल स्टील को बधाई दी साथ ही इस चैंपियनशिप में विजयी शूटर्स को भी बधाई दी,उन्होंने कहा चैंपियनशिप में यदि कोई प्रतिभागी भाग लेता हैं तो निश्चित तौर पर उसे कुछ न कुछ सीखने जरूर मिलता हैं इसलिए खिलाड़ी को हार के बाद निराश नहीं होना चाहिए और लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। 
डॉ.कमलप्रीत सिंह सचिव लोकनिर्माण विभाग,श्री अनिल साहू प्रमुख सचिव मौसम एवं जलवायु  एवं जिंदल स्टील प्रेसिडेंट श्री प्रदीप टंडन विशेष अतिथि शामिल हुए।

See also  मंत्री लखनलाल देवांगन के विभागों के लिए 01 हजार 823 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

इस बार 388 शूटर्स इस प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें अलग अलग श्रेणी में 50मीटर रायफल,10मीटर एयर रायफल एवं पिस्टल,25मीटर और एयर तथा सेंटर फायर पिस्टल के इवेंट हुए जिसमें सभी शूटर्स ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।