GST घटने के बाद Dzire की क्या कीमत, जाने पूरी जानकारी

सरकार ने जीएसटी में कटौती की है, जिससे अब गाड़ियों के दामों में कमी आ रही है। जीएसटी घटने से मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली का डिजायर की कीमत में कमी आएगी। आइए आपको बताते हैं इसकी कीमत कितनी कम हो सकती है।

 

जब भी सबसे अच्छी और कंफर्टेबल कारों की बात आती है तो मारुति सुजुकी की Dzire का नाम सबसे पहले आता है। अच्छा माइलेज, कम मेंटेनेंस और चलाने में मजेदार होने के कारण यह कार लोगों की पहली पसंद और कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। फैमिली के लिए इसे परफेक्ट कार कहा जा सकता है।

 

सरकार ने हाल ही में गाड़ियों पर लगने वाले GST में कटौती का ऐलान किया है। इसका सीधा मतलब यह है कि अब कारों पर कम टैक्स लगेगा, जिससे गाड़ियों की कीमत कम होगी। जो लोग नई कार खरीदना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छी खबर है। जीएसटी में कमी होने से डिजायर की कीमत में भी कमी आएगी। आइए आपको बताते हैं यह कार कितनी सस्ती हो सकती है।

See also  पामगढ़ पुलिस का कारनामा : देर रात जबरन घर घुसकर ली तलाशी, कुछ नहीं मिलने पर मांगे 10 हजार, नहीं देने पर फोड़ा सिर, थाना में नहीं लिखी शिकायत

 

सरकार ने GST में क्या बदलाव किया?

सरकार ने हाल ही में नए GST स्लैब को मंजूरी दी है। इसके तहत जिन गाड़ियों का इंजन 1500 CC से कम का है या जिनका लंबाई 4 मीटर से कम है उन पर लगने वाले जीएसटी में कमी की गई है। पहले इन गाड़ियों पर 28% जीएसटी लगता जिसे अब सरकार से घटा कर 18% कर दिया है। यानी की टैक्स में कुल 10% की कटौती की गई है। नए बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे। टैक्स में कमी आने से गाड़ियों की कीमत में भी कमी आएगी। कई कार कंपनियों ने अपनी कारों की कीमत में कटौती का ऐलान भी कर दिया है। आइए आपको बताते हैं टैक्स में कमी आने से डिजायर की कीमत कितनी कम होगी।

 

GST घटने से कितनी कम होगी Dzire की कीमत

GST में कमी होने से मारुति सुजुकी की कई पॉपुलर कारों की कीमत में अच्छी-खासी कमी आ सकती है। इन गाड़ियों में ऑल्टो, स्विफ्ट, डिजायर जैसी गाड़ियां शामिल हैं। डिजायर की बात करें तो अभी इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख से शुरू होकर 10.19 लाख रुपये तक जाती है, जिसमें 28% जीएसटी शामिल होता है। 18% जीएसटी लगने से इसकी कीमत में 61,000 रुपये तक की कमी आ सकती है। डिजायर के अलावा भी मारुति सुजुकी की अन्य गाड़ियों की कीमत में भी कमी आएगी। जैसे ऑल्टो 40 हजार रुपये तक सस्ती हो सकती है। वैगन आर की कीमत में 67 हजार रुपये तक कम हो सकती है।

See also  विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत डिघॊरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 

सरकार द्वारा जीएसटी में कमी ऐलान होने के बाद से ऑटोमोबाइल सेक्टर में हलचल देखने को मिल रही है। जीएसटी में कटौती होते ही कई कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमत में कमी का ऐलान करना शुरू कर दिया है। टाटा, महिंद्रा, रेनॉल्ट, ऑडी जैसी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों के दाम में कटौती कर दी है।