जांजगीर जिला के शिवरीनारायण में भारतीय संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ एक मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया। जानकारी होने पर भीम आर्मी आक्रोशित हो गया और शिवरीनारायण थाना पहुंच गए जहां जमकर अपना विरोध जताया । जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 296, 299, भारतीय न्याय संहिता,66D सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया । जिसके कुछ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अजित कुमार कश्यप पिता ईश्वर प्रसाद कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी धीवरा थाना बिर्रा के द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप में भारत के महापुरुष संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के खिलाफ के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा दिनांक 14.09.2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को उसके सकुनत से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी एवं ASI रामप्रसाद बघेल का सराहनीय योगदान रहा।
शिवरीनारायण : संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के ख़िलाफ़ की अभद्र टिप्पणी, आक्रोशित हुआ भीम आर्मी, आरोपी हुआ फरार, FIR हुआ दर्ज
शिवरीनारायण : संविधान निर्माता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, भीम आर्मी के विरोध के बाद आरोपी गिरफ्तार