बीच सड़क पर पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा, पति की जमकर पिटाई, विडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक वीडियो खूब वायरल हुआ है. इसमें पति-पत्नी का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, वो भी बीच सड़क पर. पत्नी इस वीडियो में अपने पति को पीटते दिखी. वहीं, कुछ लोग इस मामले को शांत करवाते दिखे. तो कुछ इसका वीडियो बनाते रहे.

घटना मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय के सामने और महिला थाने के बीच वाली सड़क की है. यह घटना सोमवार को उस वक्त हुई जब एक महिला अपने पति की चलती कार के बोनट पर चढ़ गई.

भीड़ देखती रही तमाशा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिनेश नाम का युवक अपनी वैगनआर कार से गुजर रहा था. किसी पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी अचानक कार के बोनट पर चढ़ गई और वह गाड़ी चलाता रहा. कुछ दूरी पर कार रोकने के बाद महिला नीचे उतरी और पति से भिड़ गई. देखते ही देखते दोनों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई. इस दौरान सड़क पर जाम लग गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई.

See also  भारतीय सेना से अछूतो को भगाओं वरना तो मोदी जाएगा योगी आएगा, मोहन भागवत का विडियों वायरल, जाने सच्चाई

पति को पीटती रही महिला

हंगामा ठीक महिला थाना और पुलिस लाइन के सामने हुआ, जहां आलाधिकारी भी अक्सर आवाजाही करते हैं. बावजूद इसके महिला बिना किसी डर के पति को खींचते और पीटते हुए नजर आई. मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.

पति-पत्नी को ले गए थाने

कुछ देर बाद महिला पुलिसकर्मी और महिला थाने की दरोगा मौके पर पहुंचीं और दोनों को समझाकर थाने ले गईं. पुलिस ने बताया कि दंपति के बीच आपसी विवाद की वजह से झगड़ा हुआ था. फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है.

See also  बैरिकेड लेकर कई किलोमीटर तक दौड़ती रही कार, उड़ती रही चिंगारी, विडियो जमकर वायरल