आज का राशिफल 4 अक्टूबर 2025, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

4 October 2025 Ka Rashifal: 4 अक्टूबर, शनिवार को मेष राशि वाले लोगों के काम में बदलाव आ सकता है, इन्हें संतान से दुख मिलेगा। वृषभ राशि वालों को धन लाभ होगा, बिगड़े रिश्ते सुधर सकते हैं। मिथुन राशि वालों को अच्छी खबर मिलेगी, इनकी सेहत भी ठीक रहेगी। कर्क राशि वाले दूसरों के मामलों में दखल न दें, इनका बजट बिगड़ सकता है। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…

मेष राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)

इस राशि के लोगों की लव लाइफ बहुत ही शानदार रहेगी। इनकम के नए सोर्स बन सकते हैं। बिजनेस-नौकरी की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है। इन्वेस्टमेंट के लिए दिन शुभ है। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

वृषभ राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)

इस राशि के लोगों को धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में आपके काम आएंगे। आपको समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। बिगड़े हुए संबंधों में सुधार होने के योग हैं। नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर और प्रमोशन मिल सकता है।

मिथुन राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)

अगर घर-परिवार में कोई तनाव हो रहा है तो उससे छुटकारा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में नए एग्रीमेंट करने से आपको बचना होगा। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। सेहत ठीक रहेगी।

See also  आज का राशिफल, 25 फरवरी, जाने कैसे रहेगा आज का दिन

कर्क राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)

इस राशि के लोग दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। गले और नाक से संबंधित रोग हो सकते हैं। कुछ खास काम अधूरे रह सकते हैं जिसकी वजह से आप परेशान हो सकते हैं।

सिंह राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)

इस राशि के लोगों से कुछ लोग प्रभावित हो सकते हैं। जॉब और बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है।आप जीवनसाथी की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं जिससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)

इस राशि के लोगों को भौतिक सुख सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ सकता है।गाड़ी की गति और अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें। खुद के लिए गए फैसल गलत साबित हो सकते हैं। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है जिससे परिवार में कलह की स्थिति बनेगी।

See also  आज का राशिफल 8 नवंबर 2025, मकर राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, जानें बाकी राशियों का हाल

तुला राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)

इस राशि के प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी के रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बिजनेस में कोई नया फैसला न लें। किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है।

वृश्चिक राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)

अचानक किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पैसों के काम और परिवार के बीच संतुलन बना रहेगा।

धनु राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)

इस राशि के लोग किसी गैरकानूनी मामले में फंस सकते हैं। किसी भी बात या काम में अति करने से आपको बचना होगा। ऑफिस में किसी भी तरह की गुप्त बात किसी से शेयर न करें नहीं तो बात बिगड़ सकती है। ना चाहते हुए भी किसी से कर्जा लेना पड़ सकता है।

मकर राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)

परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सोचे हुए काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में नई योजनाएं बनेंगी। संतान की उन्नति देखकर खुश रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, इन्हें इनकी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। लव लाइफ ठीक रहेगी।

See also  इन 5 राशियों की किस्मत चमकेगी दिवाली 2025 से 2026 तक, धन-प्रगति के बनेंगे योग

कुंभ राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)

इस राशि के लोग वाहन सावधानी से चलाएं, चोट-मोच के योग बन रहे हैं। कुछ मामलों में आप ज्यादा बोल सकते हैं। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है। सेहत के मामले में सावधान रहने की जरूरत है।

मीन राशिफल 4 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)

नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। घर का माहौल पहल से ज्यादा खुशनुमा रहेगा।

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।