ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: शुभमन गिल होंगे वनडे कप्तान, रोहित और कोहली भी शामिल

नई दिल्ली

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर अक्टूबर-नवंबर में तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने हैं. इसके लिए आज भारतीय टीम की घोषणा हो गई है. शुभमन गिल को टेस्ट के बाद वनडे का भी कप्तान बनाया गया है. टीम सेलेक्शन के लिए अहमदाबाद में चयनकर्ताओं की मीटिंग हुई है. जिसमें टीम को लेकर मंथन किया गया. गिल ने वनडे कैप्टन के तौर पर रोहित शर्मा की जगह ली है.

भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल.

भारत की टी20 टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप-कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (WK), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (WK), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर.

See also  David Miller का खुलासा: भारत के ‘ब्रह्मास्त्र’ को ऐसे किया बेअसर, जीत की बताई असली रणनीति

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी शामिल किए जाने की संभावना है. ये दोनों दिग्गज टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. ऐसे में दोनों सिर्फ एक फॉर्मेट में भारत के लिए खेलने के योग्य हैं. रोहित और विराट ने भारत के लिए आखिरी बार आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलते दिखे थे. तब भारत ने न्यूजीलैंड को मात देकर खिताब जीता था.

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने मिलकर ओडीआई क्रिकेट में 25 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं, जिसमें 83 शतक शामिल रहे. लेकिन अब बड़ा सवाल यही है कि क्या ये दोनों महान बल्लेबाज 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक खेल पाएंगे. इस मेगा टूर्नामेंट में अभी दो साल का वक्त बाकी है. 

तब तक रोहित शर्मा की उम्र 40 पार कर जाएगी, जबकि विराट कोहली की उम्र भी 39 के करीब होगी. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित की उम्र चिंता का विषय हो सकती है, लेकिन किंग कोहली की फिटनेस बेहतरीन है. ऐसे में यह संभावना मजबूत है कि वह 2027 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं.

See also  अफगानिस्तान ए, भारत ए को हराकर इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में

भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल
19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ
23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड
25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी
29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा
31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न
2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट
6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट
8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन