आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 : मंगलवार को मेष राशि वाले आज खुश रहेंगे, अचल संपत्ति से लाभ होगा। वृष राशि वाले को किस्मत का साथ मिलेगा, किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मिथुन राशि वाले आज थोड़े उदास रहेंगे, कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। कर्क राशि वाले को नौकरी मिल सकती है, सोचे काम पूरे होंगे। आगे विस्तार से पढ़ें आज का राशिफल…
मेष आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Mesh Rashifal)
इस राशि के लोग बहुत ही खुश रहेंगे। इनके जीवन में खुशहाली रहेगी। अचल संपत्ति जैसे मकान-दुकान आदि से फायदा होगा। स्टूडेंट्स को अपनी मेहनत का पूरा फायदा मिलेगा। सेहत को लेकर सावधानी रखने की जरूरत है। मौसमी बीमारी हो सकती है।
वृषभ आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishbha Rashifal)
इस राशि के लोगों के अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में दूर स्थान की यात्रा हो सकती है। किस्मत का साथ आज आपको मिल सकता है। ऑफिस में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकते है। सेहत ठीक रहेगी।
मिथुन आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Mithun Rashifal)
इस राशि के लोग आज थोड़े उदास रहेंगे। संतान की असफलता से टेंशन बनी रहेगी। कोई पुरानी बीमारी परेशान करेगी। समय पर काम पूरा न होने से अधिकारी नाराज हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर की कुछ आदतें आपको परेशान कर सकती हैं।
कर्क आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Kark Rashifal)
इस राशि के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
सिंह आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Singh Rashifal)
इस राशि के लोगों का पैसा कहीं उलझ सकता है। करियर के मौके हाथ से निकल सकते हैं। विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। स्टूडेंट्स को कम में ही संतोष करना पड़ेगा। मौसमी बीमारियां जैसे- सर्दी-जुकाम आदि से ज्यादा ही परेशान रहेंगे।
कन्या आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Kanya Rashifal)
इस राशि के लोगों को आज कोई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका कोई झूठ पकड़ा सकता है। सोच-समझकर बोलें नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। काम का बोझ बढ़ने से थकान हो सकती है। किसी को भी पैसा उधार न दें।
तुला आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Tula Rashifal)
इस राशि के लोग बच्चों पर नजर रखें। बिजनेस बढ़ाने के मौके मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। अचानक कोई टेंशन बढ़ाने वाली खबर मिल सकती है। दिन मिला-जुला फल देने वाला रहेगा।
वृश्चिक आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Vrishchik Rashifal)
इस राशि के लोगों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। अचानक धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में हो सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।
धनु आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Dhanu Rashifal)
इस राशि के लोगों को कोई अपना ही व्यक्ति धोखा दे सकता है। शेयर मार्केट में नुकसान हो सकता है। जमीन-जायदद से जुड़े फैसले आज न लें। कोई मंहगी चीज गुम या चोरी हो सकती है। माता-पिता से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है।
मकर आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Makar Rashifal)
इस राशि के लोगों के सामने अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है, जिससे इनका बजट बिगड़ेगा। ना चाहते हुए भी इन्हें किसी से पैसा उधार लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत को लेकर अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
कुंभ आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Kumbh Rashifal)
पारिवारिक संबंधों में तनाव की स्थिति बनेगी। खर्चों में कमी करने की कोशिश करें। बिजनेस और नौकरी में कॉम्पिटीशन बढ़ सकता है जिससे आपकी उपयोगिता कम हो सकती है। आज आपका भाइयों से किसी बात पर विवाद हो सकता है।
मीन आज का राशिफल 21 अक्टूबर 2025 (Dainik Meen Rashifal)
इस राशि के लोग बिजनेस में कोई फायदेमंद सौदा कर सकते हैं। परिवार में बिगड़ी हुई बात फिर से बन सकती है। किसी पुरानी समस्या का हल हो सकता है। ऑफिस के अधूरे काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। बहुत से मामले आपके फेवर में रहेंगे।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक पर्सनल लोन, सिर्फ 1 घंटे के अंदर 5 लाख तक का लोन, जाने कैसे