जांजगीर : सबरिया समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल, पुलिस अधीक्षक का सराहनीय कदम

जांजगीर-चांपा जिला में लगातार नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने एक अनोखी पहल करते हुए सबरिया समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा उठाया है, शिवरीनारायण के समीप ग्राम पंचायत देवरी में आयोजित एक जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से ही देवरी तनौद कैमरीद सहित आसपास के गांव के सबरिया समाज के लोगों को संबोधित किया|

 

सबरिया समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल : पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने अपने संदेश में कहा कि सबरिया समाज को नशामुक्ति की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए और शराब बनाने या बेचने का कार्य तुरंत बंद करना चाहिए, उन्होंने लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील की, ताकि आने वाली पीढ़ी बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सके, पुलिस अधीक्षक पाण्डेय ने कहा कि समाज के हर वर्ग को समान अवसर मिलना चाहिए और शिक्षा ही सही विकास की कुंजी है, उन्होंने वादा किया कि प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी ताकि सबरिया समाज भी आत्मनिर्भर बन सके और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पुलिस अधीक्षक के इस पहल की सराहना किए, इस अवसर पर प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रकाश बिल्लू बंसल, त्रिदेव साहू बी.डी.सी, भूरी श्रवण गोंड, बी.डी.सी, चंद्रकांता खूंटे सरपंच, पवन कुमार साहू सरपंच, अरविंद गोंड, तेरस राम गोंड फूलसिंह गोंड चंदराम गोंड , गोविंदा गोंड, चैतराम गोंड एवं समस्त ग्रामवासी सबरिया समाज के 50 से अधिक लोग व शिवरीनारायण थाना स्टॉप मौजूद रहे।

See also  प्रधानमंत्री मोदी जी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा : मुख्यमंत्री साय

 

PhonePe : फोनपे ऐप से बिना 1 रुपए लगाए रोज कमाएं हजार रुपए, जाने कैसे