कोरबा में डरावनी वारदात, घर के 11 सदस्यों को बांधकर लूट, लाखों की नकदी-गहने उड़ाए

कोरबा 11 सदस्यों को बांधकर लूट : कोरबा में  बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग जिले से 10 किलोमीटर दूर ग्राम तराईडांड में  शत्रुघन दास का परिवार निवास करता है जहां शत्रुघन दास घर पर राशन दुकान का संचालन करता है इसके अलावा खेती किसानी भी करता है गांव का एक बड़ा किस है जहां आर्थिक रूप से  मजबूत है।

घर के 11 सदस्यों को बांधकर लूट
घर के 11 सदस्यों को बांधकर लूट

11 सदस्यों को बांधकर लूट, 15 लोग घर के अंदर घुसे

बताया जा रहा है कि शत्रुघन दास के परिवार में बेटा बहू और भाई समेत लगभग 11 सदस्य हैं जो सभी रात 10:00 बजे खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रात लगभग 1:00 बजे उसके घर के पीछे हिस्से से दीवार बांधकर लगभग 10 से 15 लोग घर के अंदर घुसे जिनके पास धारदार हथियार था|

 

11 सदस्यों को बांधकर लूट :  शत्रुघन दास को लगा कि कोई कुत्ता या जानवर होगा जो अंदर आया होगा और वह कमरे से बाहर निकाल कर देखा तो हथियार से लेस लोग खड़े हुए थे जहां उन्हें हथियार की नोक पर आवाज देने या किसी तरह की हरकत करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे|

See also  जांजगीर जिला में हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम रिहर्सल

 

सभी को हथियार की नोक पर सभी को घर पर रस्सी से बांध दिया। और घर पर रखें लगभग डेढ़ लाख नगदी रकम समेत सोने चांदी के जेवरात समेत सब ले भागे। रात 3:00 बजे लगभग किसी तरह सभी ने एक दूसरे के सहयोग से रस्सी को खोला और गांव वालों की इसकी जानकारी दी इसके बाद हड़कंप मच गया।

 

घर के 11 सदस्यों को बांधकर लूट
घर के 11 सदस्यों को बांधकर लूट

11 सदस्यों को बांधकर लूट : इसकी शिकायत सुबह होने पर संबंधित बालको थाना पुलिस को दी गई जहां उच्च अधिकारियों को निर्देश पर कोरबा सीएसपी भूषण एक्का मौके पर पहुंचे और जांच कार्रवाई शुरू की जहां शत्रुघन दास और उनके परिजनों का बयान दर्ज किया गया। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीण दहशत में है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

See also  मुख्यमंत्री योगी ने किया दावा, खरगे ने मां और बहन की हुई दुखद मौत पर जानबूझकर चुप्पी साध रखी है

पीड़ित परिवार ने बताया कि कुछ दिनों बाद ही उनके घर में बेटी की शादी होनी है. शादी के लिए परिवार के लोग तैयारियों में जुटे थे. घर पर गहने और जेवरात तैयार कर रखे गए थे. दान दहेज के लिए नकदी भी घर में रखी थी. डकैत गहने और नकदी दोनों अपने साथ ले गए. पीड़ित परिवार वालों का कहना है कि कुल मिलाकर 10 लाख की डकैती हुई है.

बंधक बनाया फिर मुंह पर टेप चिपकाया: तराईडांड गांव के जिस मकान में डकैती पड़ी उस घर के मालिक का नाम शत्रुघन दास है. घर के मालिक ने बताया कि डकैतों ने परिवार के सदस्यों के मुंह पर टेप चिपका दिया था ताकि कोई शोर न मचा सके. डकैती डालने आए सभी बदमाशों के पास धारदार हथियार और पिस्टल मौजूद थे.

पीड़ित परिवार ने बताया कि घर से मोबाइल फोन भी बदमाश उठाकर ले गए हैं. पुलिस अब फोन की ट्रैकिंग के जरिए बदमाशों का पता लगाने में जुटी है. पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन को शहर के अलग अलग हिस्सों में ऑन किए जाने की जानकारी मिली है. शक जताया जा रहा है कि बदमाश वारदात के बाद अलग अलग हिस्सों में भागे हैं. जिस तरह से डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया है उससे घर के नजदीकी लोगों पर भी शक हो रहा है.

See also  पामगढ़ ब्लॉक में सांप काटने से हुई महिला की मौत पर मिला 4 लाख की सहायता राशि 

 

किसान क्रेडिट कार्ड, 5 मिनट में बनेगा कार्ड, 2025 में मिलेगा ₹3 लाख तक लोन