CG : पुलिस कांस्टेबल की लटकी हुई मिली लाश, सुसाइड नोट भी बरामद, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस कांस्टेबल की लटकी हुई मिली लाश : राजधानी रायपुर के अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस कांस्टेबल की फांसी पर लटकी हुई लाश मिली. मृतक की पहचान कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल के रूप में हुई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है. पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है.

 

पुलिस कांस्टेबल की लटकी हुई मिली लाश
पुलिस कांस्टेबल की लटकी हुई मिली लाश

पुलिस कांस्टेबल की लटकी हुई मिली लाश, सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार बताया

जानकारी के अनुसार, पुलिस कॉलोनी अमलीडीह के सामने खाली प्लॉट में कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल का शव गमछानुमा फांसी से लटका हुआ मिला है. कॉलोनीवासियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को सुरक्षित नीचे उतारा गया, साथ ही सुसाइड नोट भी बरामद किया गया. जिसमें उन्होंने सुसाइड के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है.

 

पुलिस कांस्टेबल की लटकी हुई मिली लाश : बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल लक्ष्मीप्रसाद गबेल शराब पीने का आदी था. वह पिछले 17 महीनों से पुलिस लाइन से गैर हाजिर चल रहा था. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है. मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

See also  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया आईआईटी भिलाई फेस-2 परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास

 

छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी, टेट की तिथि घोषित, सेट की घोषणा भी जल्द