पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी, जयमाला के समय मचा हंगामा, देखें विडियो

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी : यूपी के बस्ती में दूसरी शादी करने जा रहे युवक की पत्नी ने जमकर हंगामा किया। वो फंक्शन में पुलिस लेकर धमक पड़ी। जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था, तभी युवती ने दूल्हे पर शादीशुदा होने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। फूट-फूटकर रोने लगी।

दुल्हन के परिजनों ने उसे शांत कराया। कारण पूछा तो बताया- 3 साल पहले इस लड़के से मेरी शादी हो चुकी है। शादी की तस्वीरें, वीडियो और मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी मेरे पास है।

हालांकि, लड़के ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा- मैं इस लड़की को नहीं जानता, मेरी कोई शादी नहीं हुई है। पुलिस ने भी युवक को समझाने की कोशिश की, पर वो नहीं माना। इसी बीच लड़की के आरोप सुनकर दुल्हन भड़क गई। उसने शादी से इनकार कर दिया और मंडप छोड़कर चली गई।

कुछ देर के बाद बिना दुल्हन के ही बारात वापस लौट गई। घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव की है। पुलिस दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने की कोशिश कर रही है।

See also  बिलासपुर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 10 दिन बाद कब्र खोदकर बाहर निकाला गया महिला का शव, 5 साल पहले हुई थी लव मैरिज

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी : शादी की रस्मों के बीच बवाल

गणेशपुर के वॉल्टरगंज निवासी विनय अंगद शर्मा उर्फ लवकुश की पैकोलिया थाना क्षेत्र के पिरैला गांव निवासी लड़की से शादी तय हुई थी। सोमवार रात में लड़की के गांव में बैंड-बाजे के साथ बारात पहुंची। जयमाल के कार्यक्रम के बाद मंडप में शादी की रस्में शुरू होने वाली थीं। बाहर डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे।

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी : पुलिस लेकर पहुंची रेशमा तभी रात करीब 11:30 बजे रेशमा शर्मा नाम की महिला पुलिस लेकर पहुंची। पुलिस ने रस्में रुकवा दीं। रेशमा ने स्टेज के पास पहुंचकर दूल्हे से कहा- मेरे से तो शादी कर चुके हो, अब दूसरी शादी क्यों कर रहे हो। दूल्हे ने आरोपों से साफ इनकार कर दिया। विनय ने कहा- मैं इस महिला को नहीं जानता।

 

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी : दुल्हा मुकरा तो मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी दिखाया रेशमा फूट-फूट कर रोने लगी। पुलिस और बारातियों को विनय और अपनी शादी की तस्वीरें दिखाईं। दुल्हन के घर वालों ने रेशमा को शांत कराया। फिर रेशमा ने बताया कि वह गुजरात के अंकलेश्वर की रहने वाली है। जैसे ही दूसरी शादी की बात पता चली, भागकर वहां से आई। उसने बताया- विनय से उसकी 3 साल पहले शादी हो चुकी है। उसने मैरिज रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट भी दिखाया।

See also  रायपुर के मरीन ड्राइव में मोबाइल लूटने की कोशिश में युवक की हत्या, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी : बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई फिर भी विनय उसे अपनाने को तैयार नहीं हुआ। तभी दुल्हन स्टेज से उठी और कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद उसने शादी से इनकार कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस विनय और रेशमा को समझाते-बुझाते हुए थाने लेकर चले गए। कुछ देर बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।

 

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी
पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी : बोली- ‘9 साल रिश्ता रहा, तलाक के बिना दूसरी शादी’ रेशमा ने बताया कि उनका विनय से 9 साल पुराना रिश्ता है। दोनों कॉलेज में साथ पढ़ते थे। 30 मार्च 2022 को दोनों ने कोर्ट मैरिज की। 8 दिसंबर 2022 को परिवार की मौजूदगी में धूमधाम से शादी हुई। शादी के बाद उनका रिश्ता खराब हुआ और मामला कोर्ट में चल रहा है।

आरोप लगाया- जब मैंने विनय से कहा कि फेरे की रस्म के बाद मुझे अपने घर ले जाए, तो वह लेने ही नहीं आया। उल्टा कोर्ट का लीगल नोटिस भेज दिया कि मैं घर से गहने लेकर भाग गई हूं। मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है, तलाक नहीं हुआ है। ऐसे में यह दूसरी शादी करने पहुंच गया। आगे कहा- मैं चाहती हूं कि मेरे पति सिर्फ मेरे साथ रहें। दूसरी शादी न हो, इसलिए पुलिस की मदद ली।

See also  छत्तीसगढ़-मुंगेली कलेक्टर-एसपी ने कार्यस्थल जलाए दीये, वृद्धाश्रम और शहीद के परिवारों के बीच पुलिस अफसरों ने मनाई दिवाली

पति कर रहा दूसरी शादी आ धमकी पत्नी : बिना तलाक के दूसरी शादी कानूनी रूप से अमान्य पैकोलिया थाना प्रभारी ने कहा- पहली पत्नी के आरोप गंभीर हैं। बिना तलाक के दूसरी शादी कानूनी रूप से अमान्य है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लीक करें 

 

विडियो देखने के लिए यहाँ क्लीक करें 

 

LIC Pension Plan, ₹8,750 मासिक पेंशन के लिए LIC योजना, जाने कैसे