WhatsApp का बड़ा अपडेट, एक ही फोन में अलग-अलग नंबरों से कई अकाउंट चलाने की टेस्टिंग शुरू

नई दिल्ली

​WhatsApp एक बड़ा अपग्रेड लाने वाला है। हालांकि, यह अपडेट पहले से ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए अपलब्ध है, लेकिन अब लंबे इंतजार के बाद आईफोन चलाने वालों के लिए भी आने वाला है। आईफोन यूजर्स जल्द एक ही फोन में कई व्हाट्सऐप अकाउंट चला पाएंगे। जी हां, यह बिल्कुल इंस्टाग्राम, जीमेल और फेसबुक जैसा होगा। जिस प्रकार आप एक फोन में कई जीमेल, इस्टाग्रांम अकाउंट जोड़ सकते हैं। उसी प्रकार व्हाट्सऐप में भी मल्टीपल अकाउंट बना और जोड़ सकेंगे। फिर अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार कई अकाउंट्स के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। इस फीचर का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा था। फीचर की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

WhatsApp
WhatsApp

WhatsApp अभी चल रही टेस्टिंग

WAbetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि अभी यह फीचर टेस्टिंग फेज में है। इसे बाद में स्टेबल वर्जन के लिए रोल आउट किया जाएगा। व्हाट्सऐप के इस मल्टी-अकाउंट फीचर की मदद से यूजर एक ही फोन में अपने बिजनेस, ऑफिस और पर्सनल व्हाट्सऐप अकाउंट को आसानी से मैनेज कर पाएगा। इस फीचर के बाद उन्हें अलग-अलग फोन में विभिन्न व्हाट्सऐप अकाउंट चलाने की जरूरत नहीं होगी।

See also  अमेज़न सेल: मेगा इलेक्ट्रॉनिक्स डेज़ में बेस्ट गेमिंग लैपटॉप्स पर शानदार ऑफर

WhatsApp ये लोग अभी से कर सकते हैं यूज
जैसा कि हमने ऊपर बताया कि अभी इसे टेस्टिंग के लिए रोल आउट किया गया है। अगर आप टेस्टफ्लाइट पर व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस फीचर को एक्सपीरियंस कर सकते हैं।

WhatsApp आपके अकाउंट के लिए आया है या नहीं, ऐसे करें पता
फीचर आपके अकाउंट के लिए आया है या नहीं, ये जानने के लिए आपको ऐप के सेटिंग्स मेन्यू में जाना होगा। उसके बाद आपको “अकाउंट लिस्ट” नाम से एक सेक्शन दिखेगा। या फिर QR कोड आइकन के बगल में एक खास बटन दिखेगा। अगर यह ऑप्शन है तो इसका मतलब है कि फीचर आपके लिए आ गया है। यह सेक्शन यूजर्स को बिना किसी सेकेंडरी डिवाइस या WhatsApp Business के सीधे ऐप से नया अकाउंट जोड़ने की सुविधा देता है।

WhatsApp अभी सिर्फ दो अकाउंट कर सकते हैं इस्तेमाल
आपकी जानकारी के लिए बात दें कि फिलहाल, बीटा वर्जन में यूजर्स एक बार में सिर्फ दो व्हाट्सऐप अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं। टेस्टर्स एक बिल्कुल नया नंबर जोड़ सकते हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी व्हाट्सऐप पर इस्तेमाल नहीं किया हो। इसके अलावा, यूजर्स अपने पुराने व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट्स को भी फिर से कनेक्ट कर पाएंगे। जैसे ही अकाउंट लिंक होगा, सभी चैट और प्रेफरेंसेज अपने आप सिंक हो जाएंगे। इस फीचर के जरिए व्हाट्सऐप अन्य इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप से काफी अलग हो जाएगा।

See also  जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरों ने बढ़ा दिया इंटरनेट का पारा

WhatsApp सभी अकाउंट्स की सेटिंग होंगी बिल्कुल अलग
WhatsApp में जोड़े गए हर अकाउंट के लिए सभी सेटिंग्स और प्रेफरेंस अलग-अलग रहती हैं। हर प्रोफाइल के लिए अलग चैट हिस्ट्री, बैकअप कॉन्फिगरेशन और नोटिफिकेशन टोन सेट कर सकते हैं। यूजर अपने डेटा इस्तेमाल की प्रेफरेंस या स्टोरेज की जरूरतों के आधार पर और मीडिया ऑटो-डाउनलोड ऑप्शन को अलग से मैनेज भी कर सकते हैं। सीधे शब्दों में कहें तो हर एक अकाउंट के लिए सभी सेटिंग अलग होगी।

WhatsApp कब होगा रोल आउट?
अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि फीचर को कब रोल आउट किया जाएगा। उम्मीद है कि कंपनी सफल टेस्टिंग के बाद फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट कर देगी, लेकिन अभी इसके लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। इस फीचर से Arattai जैसे ऐप्स के लिए मुश्किलें खड़ीं हो सकती हैं।

 

सरकार की गारंटी, पैसा डबल करने वाली पोस्ट ऑफिस की स्कीम, जाने कितने महीनों में पैसा होगा डबल