घर में बने लजीज समोसे: यहां जानें बनाने की सटीक विधि

परतदार और कुरकुरे तले हुए समोसे उत्तर भारतीय व्यंजनों में सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड स्नैक्स में से एक हैं। इनमें पेस्ट्री जैसी परत होती है लेकिन इन्हें स्वादिष्ट और मसालेदार आलू और हरी मटर से भरा जाता है। लोगों को अगर नाश्ता करना होता है तो वह चाय के साथ गर्म-गर्म समोसे खाते हैं। यह हमारे खाने का अहम हिस्सा है। समोसा हर मौके पर पकाया और खाया जाता है। हालांकि, लोग इसे बाजार से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं , लेकिन क्या आपको पता है कि आप भी बाजार जैसा समोसा अपने घर पर बनाकर हर किसी का दिल जीत सकते हैं। आज की हमारी रेसिपी आपको सबसे परतदार, सबसे स्वादिष्ट, बिल्कुल बेहतरीन पंजाबी समोसा या आलू समोसा बनाने में मदद करेगी। आइए रेसिपी पर एक नजर डालते हैं।

यह है मजेदार समोसे बनाने की रेसिपी

समोसे का डो बनाने के लिए

दो कप मैदा या आटा लें

एक चौथाई कप तेल

See also  नए Apple AirPods में मिलेगा कैमरा और AI सपोर्ट, जानें क्या होंगे फीचर्स

आधा चम्मच नमक की होगी जरूरत

इसके बाद इसे गूंथ लें
 
ऐसे करें स्टफिंग तैयार

4-5 उबले हुए आलू लें

एक कटोरी मटर

एक चम्मच जीरा और अजवाइन

एक छोटी चम्मच नमक

एक चम्मच हल्दी पाउडर

एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक छोटी चम्मच लें गरम मसाला

तीखेपन के लिए 3-4 हरी मिर्च

एक चम्मच तेल
 
क्या है विधि?

आटे को गूंथने के बाद उसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि वह सॉफ्ट हो जाए। तब तक आप स्टफिंग बनाने की तैयारी कर सकती हैं। इसके लिए आपको एक फ्राई पैन या कड़ाही लेनी है। इसमें तेल डालकर गर्म कर लें और इसमें जीरा डाल लें। जब जीरा चटकने लगे तो इसमें हरी मिर्च और लहसुन-अदरक डाल दें और इसे लाल होने तक भून लें। इसके बाद इसमें मटर डाल लें और इसे अच्छी तरह से पला लें, जिससे यह सॉफ्ट हो जाए। फिर सारे मसाले डाल लें और अच्छे से भून लें। आखिर में आलू डालकर मिक्स कर लें और गैस बंद कर दें। इसे एक कंटेनर में निकालकर ठंडा होने दें।

See also  Motorola ने लॉन्च किए Moto G37 और G37 Power: 20 हजार से कम में 5G स्मार्टफोन

कैसे बनाएं समोसा

अब आपको आटे की छोटी सी लोई निकालनी है और इसे बराबर भागों में बांटना है। इसे गोल रोटी की तरह बेल लें। फिर इसे एक तरफ से काटें और एक कोन की शेप दे दें। इसके बाद इसमें स्टफिंग भरे और थोड़ा सा पानी लगाकर बंद कर दें और तेल में धीमी आंच पर फ्राई कर लें। इसे तब तक फ्राई करना है जब तक यह कुरकुरा न बन जाए।