पामगढ़ में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, सिर पर चढ़ा चक्का, सिर हुआ चकनाचूर, मौके पर ही दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|  घटना के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है| घटना पामगढ़ थाना के अम्बेडकर नगर के पास की है| (पामगढ़ में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा)

 

पामगढ़ में बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, सिर पर चढ़ा चक्का

मिली जानकारी के अनुसार सुबह 10 : 30 बजे ग्राम डुपरपाली निवासी विनोद जांगड़े पिता दुकालू राम जांगड़े 29 साल अपने होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 AY 2437 से जा रहा था | वो अम्बेडकर चौक के पास पहुंचा था की बिलासपुर से शिवरीनारायण की ओर जा रही ट्रक क्रमांक CG 12 C 1295 ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए  उसे रौंद दिया। युवक का सिर ट्रक के चक्के के नीचे आ गया | जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई |

See also  जनसमस्या निवारण शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासन की योजनाओं का लाभ : स्वास्थ्य मंत्री

 

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई | सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में दुर्घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा जा रहा है और लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बाइक सवार कहा का है पामगढ़ पुलिस छानबीन कर रही है।