शिवरीनारायण : मैदान में अगर शराब पिया तो खैर नहीं, जुर्माना के साथ जाना पड़ेगा जेल

जांजगीर जिला के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम तुस्मा में युवकों द्वारा तहसील के सामने बने मैदान को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस विभाग की मदद से अहम् कदम उठाया है। पुलिस विभाग ने युवाओं का साथ देते हुए मैदान में शराब पीने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। थाना प्रभारी से सहमति मिलने के बाद युवाओं ने मैदान पर बोर्ड लगा दिया है जिसमें साफ-साफ लिखा गया है की मैदान में अगर शराब पीते पाए जाने पर₹1000 जुर्माना साथ ही आबकारी एक्टव 36 ( च) के तहत दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।

शिवरीनारायण से लगे ग्राम पंचायत तुस्मा में एक खेल का मैदान है। जहां पर गांव के लोगों द्वारा सुबह शाम टहलने युवा विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग के लिए यहां पर कसरत करते हैं वही क्रिकेट फुटबॉल कबड्डी खो-खो आदि खिलाड़ी अपने खेलों का अभ्यास करते हैं।

शाम होते ही इस मैदान पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है शराबी शराब के साथ विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ लेकर मैदान पहुंचते हैं और वही गंदगी फैला देते हैं जिससे खिलाड़ियों को या टहलने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हद तो तब हो जाती है जब शराबी शराब पीने के बाद कांच की बोतलों को मैदान पर ही फोड़ देते हैं जिसके कांच से खिलाड़ियों व टहलने वालों के पैर लहू लुहान हो जाते हैं। इस प्रकार की घटना मैदान में आए दिन खिलाड़ियों के साथ घट रही है जिसके कारण उन्हें कई दिनों तक मैदान से दूर रहना पड़ जा रहा है। जिससे खिलाड़ियों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।

See also  नियद नेल्लानार योजना के तहत दूरस्थ वनांचलों तक पहुँची विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम

इस प्रकार की समस्या को देखते हुए युवा संगठन के वीरेंद्र बंजारे और हरीश साहू ने थाना प्रभारी शिवरीनारायण से मुलाकात कर अपनी परेशानियों से अवगत कराया। थाना प्रभारी से सहमति मिलने के बाद युवाओं ने मैदान पर बोर्ड लगा दिया है जिसमें साफ-साफ लिखा है गया है की मैदान में अगर शराब पीते पाए जाने पर₹1000 जुर्माना साथ ही आबकारी एक्ट 36 जाग के तहत दंडात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।