जांजगीर चांपा जिले के गांव घिवरा के मेन रोड में डीजे की धुन पर डांस कर रहे बारातियों पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर वाहन चालक ने घुसा दिया। जिसमें 4 महिलाओं को चोट आई है घटना बीती रात 10 बजे की बताई जा रही है जोकि सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले से बारात आई थी। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,, सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले पेंड्रावन से बिर्रा के भाटापारा में रथू देवांगन के यहां बारात पहुंची थीं। जोकि गेट के पास सभी बाराती डीजे के धुन पर डांस कर रहे थे। इस बीच शिवरीनारायण की ओर से कैप्सूल वाहन चालक ने सड़क पर बारात होने पर सड़क में खड़ी थी जिसके बाद वह अचानक से चलने लगी और बारातियों के ऊपर चढ़ गई, बारात घर के द्वार पर पहुंच चुकी थी परघनी होने वाली थी। जिसके बाद सड़क किनारे लगे टेंट से जा टकराई जिसक वीडियो भी सामने आया है।
टक्कर से टेंट के पास खड़े 4 महिलाओं को चोट आई है अन्य लोग घायल हुए जिन्हें हल्की चोट आई है। वही घायल महिलाओं में भूरी बाई 65 वर्ष,राधिका देवांगन, रेधुका देवांगन 55 वर्ष है जिनका इलाज बिर्रा में ही चल रहा है। वही एक महिला उसा बाई देवांगन 53 वर्ष के पैर के जांघ में चक्का चल गया। जिससे उनकी हालत गंभीर होने पर बिलासपुर रेफर किया गया है।
View this post on Instagram