CG : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, लड़की की घर में और लड़के की पेड़ में मिली लाश, गांव में पसरा मातम

पेंड्रा मारवाही गौरेला जिला में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| इस दुखद घटना शादी में हो रही देरी के करण हुई है | इससे आहत होकर प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 18 वर्ष थी। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसके बाद स्वयं घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
जानकारी के अनुसार परिवार की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। बावजूद इसके दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
See also  CG : 7 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, परिजन आक्रोशित