जांजगीर : आपस में टकराकर नहर में गिरी 2 बाइक, 1 युवक की मौत, तीन लोग गंभीर

जांजगीर जिले के नावागढ़ ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकराकर हसदेव नदी में जा गिरीं। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक ग्राम भठली से ताल देवरी की ओर जा रही दो बाइक हीरो होंडा स्प्लेंडर और एमटी-15 तेज रफ्तार में थीं। इसी दौरान दोनों गाड़ियों का हैंडल आपस में टच हो गया और संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार सीधे हसदेव नदी में जा गिरी |

 

हादसे में विकास यादव, पहलाद दास और उनके दो अन्य साथी नदी में गिर गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि विकास यादव, पहलाद दास और एक अन्य साथी घायल हो गए। घायलों को तत्काल आसपास के लोगों की मदद से बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही नावागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरे इलाके में इस घटना के बाद शोक का माहौल है |

See also  Breaking News : अकलतरा जनपद सदस्य के पति को जान से मारने की धमकी, थाने में की शिकायत VIDEO