स्वाद चखने 5 सहेलियों ने खाया जहर, 4 की मौत, मचा हड़कंप, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, 12 से 15 साल के बीच थी लड़कियों की उम्र

जहर का स्वाद कैसा होता है? यह चेक करने के लिए 5 नाबालिग सहेलियों ने पानी के साथ बगुलों को मारने वाला जहर निगल लिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि 4 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक लड़की ने समय रहते जहर थूक दिया और उसकी जान बच गई। पहले तो मामला छिपा लिया गया, लेकिन जब गांव में चर्चा हुई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच करते हुए पुलिस जिंदा लड़की तक पहुंची, जिसने पूरा मामला बताया।

मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के बिगहा गांव का है और घटना 29 जनवरी की है, जिसका खुलासा अब हुआ है। पांचों लड़कियों प्रवासी मजदूरों के परिवार की थीं और पांचों की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी। मामले में जिंदा बची लड़की ने जहर का स्वाद चखने का मामला बताया। वहीं दाउदनगर SDPO अशोक कुमार दास को जांच में कुछ और ही पता चला है। हालांकि उस कहानी को लड़कियों के पिता ने खारिज किया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी।

See also  भैंस खा गई डेढ़ लाख रुपये के सोना का मंगलसूत्र,  किसान के उड़े होश 

 

SDPO अशोक कुमार दास ने बताया कि जांच करने पर लव एंगल पता चला है। पांचों लड़कियां साथ रहती थीं और उन्हें घटनाक्रम से एक दिन पहले शाम को लड़कों के साथ घूमते-फिरते देखा गया था, जिसके बारे में परिजनों को पता चला तो उन्होंने लड़कियों को डांट लगाई। कहा जा रहा है कि डांटने से गुस्साई लड़कियों ने जहर खा लिया, लेकिन एक किस्मत से बच गई। चारों मृतकों का परिजनों ने एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया और मामले को दबा दिया।

 

वहीं पुलिस जांच के दौरान मामले में जिंदा बची लड़की ने बताया कि उनमें से एक लड़की बाकी 4 को एक खेत में ले गई। वहां उसने चारों को एक चीज दी और कहा कि इसे खाकर देखते हैं कि इसका स्वाद कैसा होता है‌? एक लड़की ने कहा कि दवाई खाने से मर गए तो जवाब मिला कि देखते हैं, इसे खाने से मरते हैं या नहीं। फिर पांचों ने पानी के साथ उस चीज को निगल लिया। निगलते ही एक लड़की गिर गई और बेहोश हो गई। यह देखकर उसने चीज को निगने से पहले थूक दिया।

See also  यहाँ सजती है दुल्हनों का बाज़ार, पैसे देकर खरीद सकते हैं मन पसंद की दुल्हन

 

बगुले को मारने वाली दवाई खाने से गई जान

लड़की ने बताया कि 4 लड़कियां गिरकर बेहोश हो गईं तो वह डर के मारे भाग गई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों न उसे उल्टी कराने के लिए नीम का घोल पिलाया और मौके पर गए, लेकिन तब तक चारों लड़कियां दम तोड़ चुकी थीं। पास में पड़ी दवाई चेक की तो पता चला कि वह बगुलों को मारने की दवाई थी। लड़की ने बताया कि उन्होंने सिर्फ टेस्ट करने के लिए दवाई खाई थी। सुसाइड करने का कोई इरादा नहीं था। वहीं अब इस मामले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।