जांजगीर जिला के पामगढ़ के राहौद में शुक्रवार की दोपहर हुई लूट एक आकस्मिक घटना नहीं थी बल्कि सुनियोजित थी। आरोपी बैंक से ही प्रार्थी के पीछे लगे हुए थे। दोनों लुटेरे प्रार्थी के हर एक हरकत पर नजर रखे हुए थे। इसके बाद मौका मिलते ही लूटोरियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने अपने पड़ताल में इस बात की पुष्टि की और दोनों लुटेरों के फोटो बैंक में लगे सीसी कैमरा से निकले।
दरअसल राहौद बस्ती वार्ड क्रमांक 14 निवासी प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल 50 वर्षीय ने राहौद के ही श्याम चंदेल से घरेलू कार्य के लिए ढाई लाख रूपए उधार मांगे थे| जिस पर श्याम चंदेल ने गोपेश्वर के नाम से स्टेट बैंक पामगढ़ का 2.50 लाख रुपए का चेक दिया।जिसे लेने के लिए गोपेश्वर पामगढ़ गया था| जिसकी भनक दोनों लुटेरों को हो चुकी थी। दोनों लुटेरे प्रार्थी गोपेश्वर का पीछा करते हुए पामगढ़ के स्टेट बैंक पहुंचे । दोनों लुटेरे गोपेश्वर की हर हरकत पर नजर जमाए हुए थे। इसकी पुष्टि स्टेट बैंक में लगे कैमरे से हो रही है। उनको पहले से पता था की प्रार्थी वापस इसी रास्ते से घर जाएगा | इसी लिए वे घात लगाए बैठे थे | उनकी योजना के अनुसार प्रार्थी उसी रास्ते गया जिसका फायदा लूटेरों ने उठाया |

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 13.02.2026 को लगभग 12:00 बजे प्रार्थी गोपेश्वर कुमार पटेल एसबीआई बैंक पामगढ़ से ₹2,50,000/- (ढाई लाख रुपये) नगद आहरण करने गया था। उक्त राशि प्रार्थी द्वारा ग्राम राहौद निवासी श्याम चंदेल से घरेलू कार्य हेतु उधार ली गई थी, जिसके लिए श्याम चंदेल द्वारा प्रार्थी के नाम से चेक प्रदान किया गया था लगभग 1:00 बजे से 2:00 बजे के मध्य प्रार्थी ने पामगढ़ SBI बैंक से उक्त राशि निकाली।

बैंक परिसर में उसकी मुलाकात अपने परिचित मिथिलेश नामक व्यक्ति से हुई, जिसके साथ वह वापस राहौद आया| राहौद पहुंचकर प्रार्थी ने ग्रामीण बैंक के पास पूर्व में खड़ी अपनी साइकिल ली तथा नगदी से भरा थैला साइकिल के हैंडल में टांगकर अपने घर की ओर रवाना हुआ| लगभग 2:50 बजे दो तालाब के मध्य मार्ग में सामने से आए दो अज्ञात युवको ने साइकिल सहित थैला छीनने का प्रयास किया तथा नगदी से भरा थैला छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना प्रार्थी द्वारा तत्काल राहौद पुलिस को दी गई, पुलिस ने नाकेबंदी कर पातासाजी की लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए है पुलिस कानूनी कार्यवाही कर आरोपियों की पातासाजी में लगी है |