पामगढ़ : इकलौते जवान बेटे की मौत का गम नहीं झेल पाया दम्पति, दोनों ने लगा ली फांसी, शोक में डूबा पूरा गाँव

जांजगीर जिले के पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना पर शिवरीनारायण थाना व राहौद चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है|

मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

 

सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति का इकलौते 22 वर्षीय बेटे की कुछ समय पहले मस्तुरी के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

See also  राजस्थान-जोधपुर में आरएसएस ने किया शस्त्र पूजन, स्थापना दिवस पर जुटे दस हजार स्वयं सेवक