जांजगीर : खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत, 2 युवकों की दर्दनाक मौत

जांजगीर जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई है। घटना राछा भाठा नाला के पास हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।  घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है |

 

जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खराब होने के कारण नाला के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान नवागढ़ से राछा भाठा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान नवागढ़ निवासी करण कश्यप, उम्र 17 वर्ष, पिता धरम कश्यप और कार्तिक कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

See also  जैन धर्म में गलती की क्षमा मांगने की महान परंपरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जैन धर्म में गलती की क्षमा मांगने की महान परंपरा