जांजगीर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले के लछनपुर गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा रजनी प्रधान (18) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। बता दें की लड़की ने वीडियो कॉल पर अपने प्रेमी से बात करते समय फांसी लगाई जिसकी सूचना उसके प्रेमी ने पुलिस को जा कर दी। फिलहाल, फांसी लगाने का करण साफ नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिवार वालों का कहना है,छात्रा घर के कमरे में पंखे से लटकी हुई मिली। घटना के समय दोनों माता-पिता मजदूरी के लिए घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो बेटी को इस हालत में देखकर उनके होश उड़ गए। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत आसपास के लोगों और पुलिस को दी।
शुरुवाती जानकारी के मुताबिक, छात्रा आत्महत्या से पहले अपने प्रेमी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान ही उसने यह कदम उठा लिया। हालांकि पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है और कॉल डिटेल के साथ मोबाइल की भी जांच की जा रही है। बता दें की सूचना मिलते ही जांजगीर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कारवाई शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों का कहना है कि सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है।
दरअसल, पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है की छात्रा ने ये कदम किन हालत और परिस्थितियों में उठाया। इसके साथ ही, पारिवारिक स्थिति, व्यतिगत संबंधों, या किसी तरह के मानसिक दवाब और अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस की जान पूरी होने का इंतज़ार है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पड़ोसियों और ग्रामीणों ने बताया कि रजनी पढ़ाई में ठीक थी और सामान्य व्यवहार करती थी। अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।