CG : पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकने पर भड़का युवक, पेट्रोल भरा रहे बाइक की पर लगा दी आग, टला बड़ा हादसा, 2 गिरफ्तार

रायपुर में एक लापरवाही भरी हरकत ने बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। उरला क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकने पर भड़के युवक ने गुस्से में नोजल पाइप के पास लाइटर जला दिया। देखते ही देखते आग ने पाइप के साथ पास खड़ी बाइक की टंकी को भी चपेट में ले लिया, जिसमें पेट्रोल भरवाया जा रहा था।
आग लगने के बाद भी युवक कुछ क्षण वहीं खड़ा तमाशा देखता रहा और लपटें तेज होते ही मौके से भाग निकला। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है और पुलिस ने मामले के दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया।
पुलिस से मलई जानकारी के अनुसार दिनांक 18.02.2026 को शाम लगभग 07ः40 बजे थाना उरला क्षेत्रांतर्गत कर्मा चौक स्थित संगीता पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पेट्रोल भरवाने आये थे। पेट्रोल पंप कर्मी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल में पीछे बैठा व्यक्ति नीचे उतरकर सिगरेट पीने हेतु लाइटर से सिगरेट जलाने लगा।
पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा मना करने पर उक्त व्यक्ति ने अपने हाथ में रखे लाइटर को जलाकर, पेट्रोल डाले जाने के दौरान ही मोटरसाइकिल की टंकी में आग लगा दी। इससे मोटरसाइकिल की टंकी एवं पेट्रोल मशीन के नोजल में आग लग गई। पेट्रोल पंप कर्मी की सतर्कता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। पेट्रोल पंप कर्मी की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से रोकने पर भड़का युवक, पेट्रोल भरा रहे बाइक की पर लगा दी आग, टला बड़ा हादसा, 2 गिरफ्तार
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की पतासाजी की गई। उनकी पहचान धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय एवं ईमरान कुरैशी के रूप में की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से *मोटरसाइकिल एवं लाइटर* जप्त कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रि पिता सुदामा सिंह क्षत्रि उम्र 21 साल निवासी रावा मंदिर तुलसी च्वाईस सेंटर के पास बीरगांव थाना उरला रायपुर।
02. ईमरान कुरैशी पिता इस्ताज कुरैशी उम्र 21 साल निवासी मकान नंबर 205 ए एच पी कालोनी उरला थाना उरला रायपुर।
See also  छत्तीसगढ़-सुकमा के गोगुंडा गांव में मलेरिया से 10 आदिवासियों की मौत, नक्सली दहशत और दुर्गम पहाड़ी बनी मुसीबत