राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में जिले के विज्ञान शिक्षक हुए शामिल, पुणे में हुआ अत्याधुनिक प्रशिक्षण

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विज्ञान एवं गणित शिक्षण को अधिक प्रभारी एवं प्रयोगात्मक एवं छात्र केंद्रीय बनाने के उद्देश्य से पुणे में स्थित प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में दो से 4 फरवरी तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया| प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले से व्याख्याता कृष्ण कुमार अग्रवाल, विक्रांत साहू, मुकेश कुमार खूंटे तथा श्रीमती रेखा गुप्ता शामिल हुए|

 

इस प्रशिक्षण में जांजगीर चांपा के रसायन के व्याख्याता  कृष्ण कुमार अग्रवाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राहौद ने रसायन विज्ञान विषय को छात्रों के लिए सरल कैसे बनाए समझाया गया| इनकी सहभागिता से जिले के सभी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को इस रसायन विज्ञान विषय पर विशेष रुचि प्राप्त की जाएगी: अग्रवाल जी फ्री में रसायन का ज्ञान देने के लिए अपना एक यू ट्यूब चैनल केमेस्ट्री विथ कृष्णा अग्रवाल के माध्यम से बच्चों में रसायन के प्रति रुचि पैदा करना चाहते है| प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले से व्याख्याता विक्रांत साहू मुकेश कुमार खूंटे तथा श्रीमती रेखा गुप्ता शामिल रहे|

See also  भारत बंद को छत्तीसगढ़ का समर्थन, ब्यापारियों से हो रही बात

 

सभी शिक्षकों ने प्रशिक्षण के विभिन्न कार्यशाला में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई यह कार्यशाला राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा के तत्वाधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम में समग्र शिक्षा रायपुर के कोऑर्डिनेटर राजेश सोनकर के मार्गदर्शन पर प्राप्त हुआ। इस प्रशिक्षण में विभिन्न जिलों से 100 व्याख्याता लगभग शामिल हुए। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों में तर्कशक्ति जिज्ञासा एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास पर विशेष जोर दिया गया|

 

कार्यक्रम के अंतर्गत शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के प्रयोग के बारे में समझाया गया इस प्रशिक्षण में विज्ञान एवं गणित का गुणवत्ता के बारे में श्री कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में उन्हें कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावशाली और छात्र केंद्रित बनाने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव के आधार पर हम अपने जिले में तथा ब्लॉक और विद्यालय में इन सभी गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए बाध्य रहेंगे और बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति लगाओ को प्रेरित करेंगे

See also  Pamgarh : शराबी पति के खिलाफ पत्नी ने थाना में की शिकायत, मामला दर्ज़