पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, ऐसे चेक करें

PM Kisan 22nd Installment Status Check: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आने वाली है। पिछले साल नवंबर में 21वीं किस्त के आने के बाद से ही देश के करोड़ों किसान पीएम किसान की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उससे पहले सरकार ने बड़ा सफाई अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत उन किसानों के नाम काटे जा रहे हैं जो फर्जी तरीके से पीएम किसान योजना के पैसे उठा रहे थे।

 

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी और उसके बाद से हर साल किसानों के खाते में कुल 6,000 रुपये भेजे जाते हैं जो कि तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। पीएम किसान योजना का उद्देश्य किसानों को आर्थिक मदद देना है। बिहार के किसानों को अब हर साल 9,000 रुपये मिलेंगे जिसकी शुरुआती पीएम किसान की 22वीं किस्त से होगी।

 

कट रहे हैं नाम

पीएम किसान योजना में सफाई अभियान के तहत कुछ दिन पहले ही राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लाखों किसानों के नाम काटे गए हैं। केवल यूपी में 19 लाख किसानों की पेमेंट पर रोक लगाई गई है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ये किसान गलत तरीके से पीएम किसान योजना का लाभ रहे थे।

See also  डॉ. महंत के जन्मदिन पर पामगढ़ में मरीजों को फल वितरण 

 

पीएम किसान योजना के लिए योग्यता

पीएम किसान योजना के तहत केवल वही छोटे और सीमांत किसान लाभ के पात्र हैं, जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज है। लाभार्थियों की पहचान जमीन के आधिकारिक रिकॉर्ड के आधार पर की जाती है।

 

किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?

संस्थागत भूमिधारी, आयकर दाता, निर्धारित पेंशन सीमा से अधिक पेंशन पाने वाले सेवारत या सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी इस योजना के दायरे में नहीं आते। इसके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर और वकील जैसे पेशेवर भी पात्र नहीं हैं। जिन व्यक्तियों के पास खेती योग्य जमीन नहीं है, वे भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।

 

जरूरी दस्तावेज और शर्तें

किसानों को भुगतान में देरी से बचने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी। आधार कार्ड का बैंक खाते से लिंक होना अनिवार्य है। साथ ही ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। साथ ही अब फार्मर आईडी को भी अनिवार्य कर दिया गया है जिसे आप ऑनलाइन या किसी भी सीएससी सेंटर से बनवा सकते हैं।

See also  1 हजार रुपए प्रति किलो बिकता है मखाना, छत्तीसगढ़ में शुरू हुई खेती, सरकार दे रही प्रशिक्षण

 

बैंक और भूमि रिकॉर्ड अपडेट रखें

लाभार्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बैंक खाते की जानकारी सही हो और जमीन से जुड़े रिकॉर्ड अपडेट हों। अगर आधार सीडिंग अधूरी है या e-KYC लंबित है, तो किस्त का भुगतान रोका जा सकता है।

 

​ऐसे चेक करें अपना नाम

किसान अपना नाम लाभार्थी सूची में ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाएं और होमपेज पर “Beneficiary List” विकल्प पर क्लिक करें।

 

 

गांववार देखें सूची

इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करें और “Get Report” पर क्लिक करें। पोर्टल पर गांववार लाभार्थियों की सूची दिखाई देगी, जिसमें किसान अपना नाम खोजकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं।