प्रेमिका के गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर लगाई आग, हवस मिटाने के बाद लड़की संग हैवानियत, हालत में भर्ती, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

गुरुग्राम में 19 वर्षीय छात्रा के साथ बर्बरता का एक भयावह मामला सामने आया है. पीड़िता को फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोप है कि लड़की के प्रेमी ने उसके गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी और उसका वीडियो भी बनाया. कथित आरोपी शिवम के खिलाफ गुरुग्राम में एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में कहा गया है कि वह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था, उसे पीटता था और उसके साथ हिंसा करता था. एफआईआर में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) लगाई गई हैं.

ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी मुलाकात

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार घटना गुरुग्राम के बादशाहपुर थाना क्षेत्र में घटी. मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता गुरुग्राम के सेक्टर-69 स्थित एक पीजी में रहकर बायोटेक्नोलॉजी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी. उसकी मुलाकात शिवम से एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई और सितंबर 2025 में दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद मुलाकातें होने लगीं और फिर वे गुरुग्राम में साथ रहने लगे. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद वे कुछ समय तक गुरुग्राम में साथ रहे. इसी दौरान आरोपी को उस पर शक होने लगा और उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.

क्रूरता की इंतेहा पार

एफआईआर में दर्ज बयान के अनुसार, 16 फरवरी, 2026 को आरोपी ने पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की. आरोप है कि उसने पीड़िता के सिर पर स्टील की बोतल से वार किया, उसका सिर दीवार और फर्नीचर पर पटका, मिट्टी के घड़े से मारा और यहां तक ​​कि उसके गुप्तांगों पर सैनिटाइजर डालकर आग लगाने का भी प्रयास किया.
इसके अलावा, आरोपी ने चाकू से उसके पैरों पर हमला किया और धमकी दी कि वह उसे इतनी बुरी तरह पीटेगा कि वह कभी चल नहीं पाएगी और न ही मां बन पाएगी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके नग्न वीडियो रिकॉर्ड किए.

सफदरजंग अस्पताल में दाखिल है पीड़िता

18 फरवरी की रात को, पीड़िता ने आरोपी के फोन का इस्तेमाल करके अपनी मां को बंगाली में सारी बात बताई, क्योंकि आरोपी को बंगाली भाषा समझ नहीं आती थी. इसके बाद उसकी मां ने 112 पर कॉल किया. पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सेक्टर-10 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.
शुरू में डॉक्टरों ने उन्हें बयान देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया और बाद में उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें बयान देने के लिए योग्य घोषित किया, जिसके बाद पुलिस ने उनका विस्तृत बयान दर्ज किया.

See also  PM किसान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! 44 हजार अपात्र परिवारों से वसूली की तैयारी

 

चाकू से वार, प्राइवेट पार्ट में आग लगाई, न्यूड वीडियो बनाए

इसी दौरान आरोपी उस पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा। गत 16 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता को बेरहमी से पीटा। आरोप है कि स्टील की बोतल से आरोपी ने उसके सिर पर हमला किया। सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराया। मटका उसके सिर पर फोड़ दिया। उसके प्राइवेट पार्ट पर सेनिटाइजर डालकर आग लगा दी। आरोपी ने चाकू से उसके पैर में कई बार वार किए। उसे धमकी दी कि वो उसे इतना मारेगा कि वो चल भी नहीं पाएगी। कभी मां नहीं बन सकेगी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके न्यूड वीडियो भी बनाए हैं।

ऐप से हुई दोस्ती और फिर लिव इन पार्टनर बने

पीड़िता आरोपी शिवम के साथ सेक्टर-69 के एक पीजी में लिव-इन में रह रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्रा की शिवम से दोस्ती पिछले साल सितंबर में सोशल मीडिया ऐप के माध्यम से हुई थी। उसके बाद दोनों ने मिलना शुरू कर दिया। दोनों की दोस्ती कुछ ही दिनों में प्यार में बदलगई और बात शादी के वादे तक पहुंच गई। उसके बाद छात्रा और आरोपी लगभग डेढ़ से दो महीने से पीजी में लिव-इन में एक साथ रह रहे थे। शादी को लेकर दोनों में कई बार कहासुनी होती थी। यह भी पता चला है कि आरोपी को छात्रा के चरित्र पर शक था। गुरुवार की रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते आरोपी ने छात्रा पर लात और मुक्के बरसाने शुरू कर दिए। छात्रा के हाथ, मुंह और पैर पर काफी निशान मिले हैं।

See also  यूएनआईएफआईएल में इजरायल के खिलाफ खड़ा हुआ भारत, सैनिकों को लेबनान भेजा

मां का फोन आया तो बच गई जान

पीड़िता की मां ने संयोग से मारपीट के दौरान ही अपनी बेटी को फोन किया। फोन पर बेटी की चीखें सुनकर मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बादशाहपुर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची, तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़ने पर पुलिस ने देखा कि छात्रा लहुलुहान हालत में पड़ी थी। आरोपी उसे पीट रहा था। पुलिस प्रवक्ता संदीप तूरन ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 118(1), 118(2), 127(2), 69 और 351(2) के तहत केस दर्ज किया है।