पामगढ़ : गिरौदपुरी मेला जा रहे दादा पोते को कैप्सूल ने लिया चपेट में, पोते की दर्दनाक मौत, दादा घायल

पामगढ़/ गिधौरी। गिरौदपुरी मेला जा रहे दादा पोते आज बदहाल सड़क की भेंट चढ़ गए। कैप्सूल ने दादा पोते को अपनी चपेट में ले लिया | घटना मे बच्चा कैप्सूल के चक्के के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया है। घटना गिधौरी शिवरीनारायण मुख्य मार्ग की है।

मिली जानकारी के अनुसार पामगढ़ के ग्राम डोंगाकोहरौद निवासी मोहन दिनकर अपने पोते विवेक कुमार दिनकर 12 साल के साथ बाइक से मेला देखने की गिरौदपूरी जा रहा था। वे शिवरीनारायण के पुल को क्रॉस किए ही थे कि सामने से आ रही कैप्सूल ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 12 वर्षीय विवेक कुमार पिता जीवन कुमार दिनकर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दादा भी घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। दोनों तरफ वाहनों के लंबे कतारे लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया। और आवागमन को दुरुस्त कराया |

See also  रायपुर : बैगा बाहुल्य ग्रामों के पेयजल संकट को दूर करेगी छीरपानी जलाशय आधारित योजना

घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग बहुत ही जर्जर हो चुका है जिसके कारण यह हादसा हुआ है| शासन प्रशासन इस सड़क की ओर कोई ध्यान नहीं देती। जबकि दिन रात इस मार्ग पर भारी वाहन चलते रहते हैं। जिसके कारण बड़े-बड़े गड्ढे रास्ते में बन गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार इस ओर शासन को अवगत कराया किंतु शासन आंख मूंद कर बैठी है| जिसके कारण यह हादसा हुआ है।