एयर एम्बुलेंस अचानक क्रैश, 7 लोगों की दर्दनाक मौत, दो पायलट एक मरीज डॉक्टर पैरामेडिक और अटेंडेंट शामिल

Ranchi-Delhi Air Ambulance Crash: झारखंड के रांची से दिल्ली जा रहा एक एयर एम्बुलेंस अचानक क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो पायलट, एक मरीज, डॉक्टर, पैरामेडिक और अटेंडेंट समेत कुल 7 लोगों की मौत हो गई। यह एयर एम्बुलेंस रांची से दिल्ली के लिए मेडिकल इवैक्युएशन फ्लाइट पर थी। मरीज 41 साल का था और 63 प्रतिशत तक जलने के कारण ICU सपोर्ट पर था। बेहतर इलाज के लिए उसे दिल्ली ले जाया जा रहा था। परिवार ने उम्मीद की आखिरी कोशिश करते हुए एयर एम्बुलेंस का इंतज़ाम किया था। लेकिन टेकऑफ के करीब 20 मिनट बाद ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया।

 

रांची के देवकमल हॉस्पिटल के CEO अनंत सिन्हा ने बताया कि एयर एम्बुलेंस का इंतज़ाम उनके एक मरीज़ ने किया था। उन्होंने कहा, “लातेहार ज़िले के चंदवा के रहने वाले मरीज़ संजय कुमार (41) को 16 फरवरी को 65 परसेंट जलने की हालत में हॉस्पिटल लाया गया था। हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था,” परिवार वालों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाने का फ़ैसला किया। सोमवार शाम करीब 4.30 बजे हॉस्पिटल से दिल्ली के लिए निकला।” X पर एक पोस्ट में, पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता चंपई सोरेन ने कहा कि वह क्रैश की खबर से बहुत दुखी हैं।

See also  दिल्ली के सरकारी स्कूल की नई बिल्डिंग जर्जर! स्वाति मालीवाल का बड़ा हमला— सिसोदिया पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

 

यह हादसा झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में हुआ। एयरक्राफ्ट ने शाम 7:11 बजे रांची एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। DGCA के मुताबिक, 19:34 IST पर कोलकाता से आखिरी संपर्क हुआ, इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया।

 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी Directorate General of Civil Aviation (DGCA) के अनुसार, यह फ्लाइट रेडबर्ड एयरवेज की थी और विमान मॉडल Beechcraft C90 था। विमान ने शाम 7:11 बजे रांची से उड़ान भरी थी। करीब 19:34 बजे कोलकाता कंट्रोल से संपर्क के बाद अचानक रडार और कम्युनिकेशन दोनों टूट गए।

 

सूत्रों के मुताबिक, कम्युनिकेशन टूटने से पहले पायलट ने खराब मौसम के कारण रूट बदलने की रिक्वेस्ट की थी। क्या मौसम इस हादसे की वजह बना? या फिर कोई तकनीकी खराबी थी? इन सभी पहलुओं की जांच अब एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB)) कर रही है।

See also  पितरों के लिए मोक्ष का द्वार: जहां पांडवों ने किया तर्पण और मिली पितृ ऋण से मुक्ति

 

एयर एम्बुलेंस कोई सामान्य पैसेंजर फ्लाइट नहीं होती। इसमें एडवांस मेडिकल इक्विपमेंट, ICU जैसी सुविधा और डॉक्टर-पैरामेडिक मौजूद रहते हैं। इनका मकसद मरीज को सफर के दौरान भी लगातार इलाज देना होता है। लेकिन जब ऐसी फ्लाइट ही हादसे का शिकार हो जाए, तो सवाल और गंभीर हो जाते हैं।